अक दोस्त ने अपने ही दोस्त को मारी गोली

थाना क्षेत्र के ईटवा जीवछपुर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी. यह घटना सौमवार की शाम की है, घटना में मनीष कुमार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सकते में आ गए और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
पुलिस के अनुसार मृतक मनीष कुमार वार्ड नंबर छह का निवासी था और अपने दोस्तों के साथ हंसी-खुशी समय बिता रहा था. इस दौरान अचानक ही एक साथी ने अचानक अपने साथियों की मौजूदगी में ही फायरिंग कर दी. गोली लगने के बाद मनीष जमीन पर गिर पड़ा और उसकी तुरंत ही मौत हो गई. इस घटना ने इलाके में भय और आक्रोश की लहर दौड़ा दी है.
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के वक्त मनीष अपने दोस्तों के साथ सामान्य बातें कर रहा था. तभी, अचानक ही गोलियों की आवाज से माहौल बदल गया. गोली चलाने वाला युवक अभी भी फरार है, जिसकी खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना के थानाध्यक्ष अकमल हुसैन अपनी टीम के साथ तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया एवं फरार आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय मुखबिरों का सहारा ले रही है. परिवार और क्षेत्र के लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं.
