सोमवार की देर रात कोसी प्रक्षेत्र आयुक्त नीलम चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने को निर्देश देकर सदर अस्पताल का किया निरीक्षण - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सोमवार की देर रात कोसी प्रक्षेत्र आयुक्त नीलम चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने को निर्देश देकर सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

कोसी क्षेत्र की कमिश्नर नीलम चौधरी ने सोमवार की देर रात सदर अस्पताल पहुंचकर वहां औचक निरीक्षण की उन्होंने सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश ठाकुर को दिशा निर्देश दिया. आयुक्त नीलम चौधरी ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया. उन्होंने लेबर वार्ड के बारे में सिविल सर्जन से जानकारी ली वहां चिकित्सकों की रोस्टर की जांच की लगभग 20 मिनट तक उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में सिविल सर्जन से बात की सदर अस्पताल में आवश्यक सुधार लाने को लेकर निर्देश दिया गया. वहीं उन्होंने बताया कि यह रूटीन वर्क है. हेल्थ सेक्टर में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि रात के समय में अस्पताल में इमरजेंसी की सुविधा कैसी है उसकी निरीक्षण करने के लिए वह स्वयं आई है साथ ही चिकित्सकों का रोस्टर सही से बने और लागू हो यही देखने के लिए वह निरीक्षण कर रही है और जहां कमी पाई जा रही है उसे दुरुस्त करने का दिशा निर्देश दिया जा रहा है. वही मौके पर सदर एसडीएम संतोष कुमार, सिविल सर्जन डॉक्टर मिथिलेश ठाकुर एवं अन्य मौजूदथे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button