मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन,

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उपस्थिति में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, ज़िला इकाई मधेपुरा शहर के निजी होटल में मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय ज़िला इकाई मधेपुरा द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन भव्य रुप से किया गया वही कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन राष्टीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं पुष्पगुच्छ अंगवस्त्र तथा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन में मधेपुरा ज़िला इकाई के सदस्य एवं पदाधिकारीगण मौजूद रहे एवं पूर्णिया ज़िला इकाई के सदस्यों ने भाग लिया l संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोहित कुमार सिंह ने ज़िला इकाई टीम के कार्यों का बेहद प्रशंसा सराहना किया श्री सिंह ने कहा होली रमजान का यह पाक महीना एक ही साथ है दोनों ही पर्व का एक ही उद्देश्य है मानवता को स्थापित करना होली कई रंगों का त्यौहार है जो हमें यह सिखाती है कि किसी भी रंग धर्म या जाति से होने से बड़ा है सभी रंगों का एक हो जाना भारत विविधताओं का देश है लेकिन जब हम एकता का मिशाल पेश करते हैं तो हम विश्व गुरु कहलाते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आने वाले समय में कोशी क्षेत्र बिहार के सबसे विकसित और आर्थिक रूप से सक्षम क्षेत्र के रूप में सामने आएगा क्योंकि कोसी में भूमि जल श्रम शक्ति सभी भरपूर मात्रा में है इसीलिए कोसी में विकास की काफी संभावना है l वहीं मौजूद टैक्स कंसलटेंट अंकित कश्यप, जिलाध्यक्ष (यूथ सेल) इस कार्यक्रम के संयोजक रहे उन्होंने कहा मधेपुरा ज़िला इकाई का गठन किया हुआ आज पांच वर्ष से अधिक हो गया इस दौरान ज़िला इकाई द्वारा करोना काल से अब तक कई महत्वपूर्ण सामाजिक जनकल्याण के कार्य, अराजकता पे आवाज़, निःसहाय निर्बल का मदद, रक्तदान इत्यादि कार्य ज़िला इकाई का मुख्य कार्य रहा लेकिन आने दिनों में हमलोग, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेलकूद, एवं सुदूर इलाकों में किसानों के लिए भी कार्य की रूपरेखा तैयार करेंगे जिससे सुदूर क्षेत्र किसानों को भी खेतीबाड़ी में लाभ मिल सके तथा उनके हक अधिकार के प्रति जागरूकता अभियान चलाने का काम करेंगे l ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर प्रणव प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का अध्यक्षता किया उन्होंने कहा कि मानवाधिकार सभी के जीवन में महत्वपूर्ण हैं इसे सभी को समझना चाहिए. वही आशीष प्रकाश ने कार्यक्रम संचालन किया. कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया l कार्यक्रम में डॉ. भूपेंद्र प्रसाद मधेपुरी ने मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय के कार्यों की सराहना की l मौके पर ज़िला शतरंज संघ के सचिव अनुज कुमार यादव, सदर रक्त अधिकोष प्रभारी राजकुमार पूरी, शिवानी अग्रवाल, शिवांगी अग्रवाल, विद्या वर्मा मौजूद थे. वहीं कार्यक्रम में मधेपुरा ज़िला इकाई एवं पूर्णिया ज़िला इकाई से पवन कुमार सिंह, डॉ. परवेज आलम, रितेश कुमार, पंकज कुमार, अंशुमान प्रकाश, कुंदन कुमार , मोनू कुमार सिंह, अमित कुमार, राजेश कुमार राजू, आशुतोष कौशल , अजीत कुमार, मुन्ना कुमार सिंह इत्यादि सदस्यगण उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button