मधेपुरा के नए सिविल सर्जन बने डॉ बिपिन गुप्ताडीआईओ के पद पर थे तैनात, स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने से बढ़ी उम्मीदें - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा के नए सिविल सर्जन बने डॉ बिपिन गुप्ताडीआईओ के पद पर थे तैनात, स्वास्थ्य विभाग में नई जिम्मेदारी मिलने से बढ़ी उम्मीदें

अमन
श्रीवास्तव

जिले के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है.डॉ बिपिन गुप्ता को मधेपुरा का नया सिविल सर्जन बनाया गया .इससे पहले डॉ. गुप्ता जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) के पद पर तैनात थे. सिविल सर्जन के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी.सिविल सर्जन के पद पर बदलाव ऐसे समय में हुआ है. जब मधेपुरा के स्वास्थ्य विभाग को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं और सवाल सामने आते रहे हैं. पूर्व सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार से जुड़े कथित रिश्वत मामले में अगस्त में जांच करायी गयी थी. जांच के बाद जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजे जाने की खबर सामने आई थी.वही नए सिविल सर्जन डा बिपिन गुप्ता ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह बेखूबी बेहतर तरीके से निभाएंगे मधेपुरा सदर अस्पताल सहित सभी पीएससी में मरीजों का गुणवत्तापूर्ण इलाज हो उसका विशेष रूप से ख्याल रखें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button