बिहार में सोने-चांदी ने बनाया अनोखा रिकार्ड, अब सिल्वर-गोल्ड खरीदना हुआ मुश्किल - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में सोने-चांदी ने बनाया अनोखा रिकार्ड, अब सिल्वर-गोल्ड खरीदना हुआ मुश्किल

बिहार के पटना सर्राफा बाजार में पिछले कुछ दिनों से चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में अब सोना भी कहां पीछे रहने वाला है. अब सोने की कीमतें भी बढ़ने लगी हैं. शादी के सीजन के बाद भले ही पटना के ज्वेलरी बाजार में ग्राहक कम हुए हैं, लेकिन सोना-चांदी की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. आज भी दोनों धातुओं में कोई गिरावट नहीं आई है, बल्कि बढ़ोतरी ही देखी गई है. जानें एक्सपर्ट की राय

विशेषज्ञों का कहना है कि चांदी 111000 से अधिक की कीमत पर बिक रही है, जबकि सोना भी 100000 रुपए से ऊपर हो गया है. ऐसे में विशेषज्ञों का दावा है कि चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं और दिवाली तक यह 130000 तक पहुंच सकती हैं. वहीं, सोने की कीमतें भी बढ़ने की संभावना है. इसलिए निवेशक इन धातुओं पर नजर रखे हुए हैं और सही मौके पर निवेश कर रहे हैं.

“सोने-चांदी के दाम में आज यानी 12 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोना ₹1,220 बढ़कर ₹97,455 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत ₹96,235 प्रति 10 ग्राम थी।”
“चांदी में आज मामूली बढ़त रही। ये सिर्फ ₹4 बढ़कर ₹1,05,498 किलो हो गई है। इससे पहले चांदी ₹1,05,494 प्रति किलो पर थी। वहीं 10 जून को चांदी ने ₹1,07,000 का और सोने ने 21 अप्रैल को ₹99,100 का ऑल टाइम हाई बनाया था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button