बिहार: 2026 के लिए स्कूल अवकाश तालिका जारी, कुल 75 दिन छुट्टीउजाला टाइम्स डेस्क - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार: 2026 के लिए स्कूल अवकाश तालिका जारी, कुल 75 दिन छुट्टीउजाला टाइम्स डेस्क

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए सभी सरकारी, राजकीय, राजकीयकृत, परियोजना, उच्चतर प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों (संस्कृत, उर्दू एवं मदरसा सहित) की वार्षिक अवकाश तालिका जारी कर दी है।जारी सूची के अनुसार वर्ष 2026 में कुल 75 दिन का अवकाश निर्धारित किया गया है, जिसमें 10 रविवार शामिल हैं। शिक्षा विभाग के निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) सज्जन आर. ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए अवकाश तालिका जारी कर दी गई है और इसे Teachers of Bihar के द्वारा pdf फॉर्मेट डिज़ाइन किया गया है। यह तालिका सभी सरकारी, राजकीयकृत, और मदरसा विद्यालयों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसमें छात्रों और शिक्षकों के लिए पूरे वर्ष के अवकाशों की विस्तृत जानकारी दी गई है।इस पहल का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन सुनिश्चित करना है, जिससे शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार सभी गतिविधियाँ सुचारु रूप से संचालित हो सकें।शिक्षकों और छात्रों के लिए यह तालिका एक महत्वपूर्ण संदर्भ दस्तावेज़ के रूप में काम करेगी, जिससे वे अपने व्यक्तिगत और शैक्षणिक कार्यों की योजनाएँ आसानी से बना सकें। इस तालिका में एक कैलेंडर भी जोड़ा गया है, जो अवकाशों को और भी अधिक सुगमता से समझने में सहायक है।इस डिज़ाइन के माध्यम से शिक्षकों को अपने शैक्षणिक कार्यों, गृह कार्यों और परीक्षाओं की योजना बनाने में सुविधा प्राप्त होगी। यह प्रयास शिक्षकों और छात्रों के बीच समय प्रबंधन और शिक्षा के प्रति समर्पण को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण है।अवकाश तालिका से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देशशिक्षा विभाग ने कहा है कि सभी विद्यालयों में वार्षिकोत्सव, गणतंत्र दिवस, स्वाधीनता दिवस और गांधी जयंती मनाई जाएगी और इन दिनों विद्यालय खुले रहेंगे। कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद ही विद्यालय बंद होंगे।इसके अलावा निर्देश दिया गया है कि ग्रीष्मावकाश, दीपावली एवं छठ अवकाश, शीतकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों को गृहकार्य दिया जाएगा तथा स्कूल खुलने पर उसका मूल्यांकन किया जाएगा।साथ ही, मुस्लिम त्योहारों की तिथि चांद दिखने के आधार पर परिवर्तित हो सकती है।शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों, जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों और विद्यालयों को अवकाश तालिका के अनुसार विद्यालय संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button