जलाभिषेक से होती है भक्तों की मनोकामनाएं पूरी।

पहली सोमवारी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

खगौल। खगौल के गुड़गांवा स्थित नामचीन गोड़गांवा मंदिर , राम लखन लाल, ठाकुर बाड़ी मंदिर,लाल चौक, खगौल की ओर से सावन के पहला सोमवारी पर भोले बाबा अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई है। वही दूसरी तरफ खगौल के बाबा सोम नाथ मंदिर थाना कुआं प्रथम सोमवारी को श्रद्धालुओं ने बड़ी धूमधाम से भगवान भोलेनाथ को जल अभिषेक कराया। मंदिर के अध्यक्ष ओम नंदन तिवारी , सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स ने बताया कि इस मंदिर से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। और पिछले 70 वर्षों से यहां बड़ी धूमधाम से पूजा अर्चना की जाती है। अन्य मंदिर, लोको कॉलोनी, बड़ी खगौल, छोटी खगौल, बड़ी बदलपुरा में भोले बाबा के दर्शन करने के लिए लंबी लंबी श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है। श्रद्धालुओं की भी भीड़ उमड़ पड़ा जगह-जगह मंदिरों दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में लंबी-लंबी कतार लगी हुई है । वही धर्म प्रेमी संघ के अध्यक्ष रितेश कुमार बिट्टू, एवं व्यवस्थापक चंदू प्रिन्स ने बताया कि हर साल ठाकुर बारी मंदिर लाल चौक, खगौल भक्तों को दर्शन करने के लिए पूरी व्यवस्था की जाती है। वही दर्शन करने वाले श्रद्धालु वार्ड पार्षद रेखा देवी, भक्त इशिका राज, नीलम देवी, नव्या राज, सीमा सिन्हा, , आदि ने बताया कि वर्षों से हर सावन में भक्तों को जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूजा करने के हर तरह की हर तरह की व्यवस्था की जाती है। इस बार भी 4 सोमवारी को किसी तरह की कोई कमी न हो इसके लिए मंदिर कमेटी पूरी तरह तैयार है। मंदिर में सावन में तैयारी को लेकर मंदिर कमिटी के लोग रितेश कुमार बिट्टू, सामाजिक कार्यकर्ता चंदू प्रिन्स,अजय कुमार सिन्हा, प्रसून कुमार, राजनाथ रॉय, अमित कुमार मेहता उर्फ राजा, समाजसेवी जितेंद्र वत्स, राकेश कुमार मेहता उर्फ पप्पू, पॉली गांगुली,ने अहम योगदान दिए l
