उत्पाद विभाग ने जान पर खेलकर पकड़ा शराब तस्करों को। - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्पाद विभाग ने जान पर खेलकर पकड़ा शराब तस्करों को।

मधेपुरा में उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने आज जान पर खेल कर शराब की बड़ी खेप जब्त करने में सफलता पाई है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर वाली टाटा टैगोर कार को विभिन्न विदेशी ब्रांड के 35 कार्टन शराब के साथ जप्त किया है। इसके साथ ही दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। विभाग की इस कार्रवाई में एक जवान और एक महिला राहगीर भी घायल हुए है।इस संबंध में जानकारी देते हुए मध निषेध एवं उत्पाद विभाग के अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि विभाग को पूर्व सूचना थी कि पश्चिम बंगाल से एक कार से शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा रास्ते में कई जगह वर्दी और सादे लिबास में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। यह कार जैसे ही सिंहेश्वर में प्रवेश किया उत्पाद विभाग की टीम पुल के पास इस गाड़ी को रोकना चाहा।इसके लिए एक जवान गाड़ी के आगे गया तो चालक ने उसे उड़ाते हुए भागने का प्रयास किया।

जिसके बाद टीम द्वारा कार का पीछा किया गया और चार किलोमीटर आगे लालपुर के करीब कार को घेर कर पकड़ा गया और दोनो कारोबारी सहित कार को गिरफ्त में लिया गया।वहीं घायल जवान श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही थी इसी दौरान कारोबारी ने उस को धक्का मार दिया। बताया जाता है कि भागने के क्रम में कार चालक ने एक महिला को भी ठोकर मारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button