आज नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महान पर्व छठ हर्षोल्लासपूर्वक के साथ होगा शुरुआत - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

आज नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महान पर्व छठ हर्षोल्लासपूर्वक के साथ होगा शुरुआत

छठ पर्व के अवसर पर शहर के सभी तालाब-घाटों को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है. मालूम हो कि शाम होते ही जगमग रोशनी से सजाया जाएगा . छठ घाटों पर सेवा शिविर भी बन कर तैयार हो रहा है. यहां पर श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गयी है. आज नहाय खाय के साथ छठ का होगा प्रारंभ रविवार को खरना संपन्न के बाद सोमवार को संध्या अर्ग और मंगलवार को सुबह के अर्ग के साथ छठ का सम्पन्न हो जाएगा.छठ व्रतियों ने खरना पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा कर भोग लगाएंगे. उसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया. इससे छठव्रतियों के घर प्रसाद पानेवालों की भीड़ लग जाएगी. शाम सात बजे से प्रसाद ग्रहण करने का दौर शुरू होगा. यह देर रात्रि तक चलेगा.

  • सोमवार को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को देंगे अर्घ्य –
    सोमवार को दिन के दो बजे के बाद ही भक्त नदियों और तालाबों के लिए घर से निकल पड़ेंगे. जलाशयों में ईख के घर में दीया जलाया जायेगा. भगवान के अस्ताचल होने के समय भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे. इसको लेकर पूरे शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ है. घर-घर छठ मइया की गीत बज रही है. छठ घाटों की ओर जानेवाली सड़क साफ किया गया है. इसमें शहर के लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है.
  • छठ गीतों का है अपना महत्व –
    छठ पूजा में व्रत से जुड़े हर कार्य के लिए अलग-अलग गीतों का महत्व है. गेहूं धोने से लेकर व्रत के दौरान दउरा उठाने और अर्घ्य देने तक में इन गीतों से सूर्य देवता और छठ माता से गुहार लगायी जाती है. कोई पुत्र की कामना करता है तो कोई मांग के सिंदूर की. व्रत करने वाली महिलाओं का कहना है कि हर कार्य से जुड़े गीत का अपना महत्व है. छठ गीत को सुनकर पता चलता है कि व्रती मायके से ससुराल तक की सुख शांति के लिए छठ माता से प्रार्थना करती है. सभवा में बइठन के बेटा मांगिला…, गोड़वा दबन के पतोह ये दीनानाथ…, रूनकी झुनकी बेटी मांगिला पढ़ल पंडितवा दामाद ये दीनानाथ…, ससुरा में मांगिला अनधन सोनवा नईहर में सहोदर जेठ भाई…, जैसे कई गीतों का अपना महत्व है.
  • खतरे के निशान को किया गया चिन्हित –
    घाट के पास नदी में खतरे के निशान को चिन्हित कर रस्सी से घेर दिया गया है. खतरे के निशान के लिए उन पर लाल कपड़े लगा दिये गये हैं. छठ पूजा समिति की ओर से पंडाल लगाया गया है और रोशनी का इंतजाम भी किया गया है. इन दिनों को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी तान्या समेत अन्य अधिकारियों ने छठ घाट का जायजा लिया जा रहा है.
  • शाम तक बिकी पूजा सामग्री –
    छठ पूजा में उपयोग आने वाली सामग्री शाम तक बाजार में बिकती रही. शहर के कर्पूरी चौक, सुभाष चौक, कॉलेज चौक, बस स्टैंड चौक सहित अन्य जगहों पर सड़क किनारे नारियल, केतारी, पान, सूप, दउड़ा, सहित मेवे, बद्धी और डाली पर चढ़ाने लिए कंद और फल आदि की खरीदारी के लिए लोग शाम तक बाजार में रहे.
  • सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम –
    लोक आस्था महापर्व छठ में शांति व कानून व्यवस्था के बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. छठ के दौरान किसी प्रकार की अशांति या तनाव ना हो इसके लिए जिले के सभी छठ घाटों पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस बावत जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि छठ पूजा को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को सभी घाटों पर तैनात किये गये हैं. उन्होंने बताया कि छठ घाटों पर अप्रिय घटना की संभावना को लेकर आतिशबाजी को पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है. किसी भी चिकित्सा संबंधी स्थिति से निबटने के लिए चिकित्सा विभाग को मुस्तैद रहने को कहा गया है. सड़कों के दोनों तरफ जगह-जगह व पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. साथ ही घाटों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button