Madhepura:बारिश होने के तीन चार दिन के बाद भी जलमग्न की स्तिथि से नागरिक परेशान - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:बारिश होने के तीन चार दिन के बाद भी जलमग्न की स्तिथि से नागरिक परेशान

नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्ड में सड़क पर नाला की पानी के कारण जलजमाव है. इस मोहल्ले के सड़को पर बारिश और नाले के पानी के कारण घुटने से अधिक पानी रहता है .नाले के पानी में जमा कचरे सड़ने ने से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है.नाले के पानी से जलजमाव की समस्या दूर करने के प्रति नगर परिषद व वार्ड पार्षद उदासीन बना हुआ है. इसके कारण वार्ड भगवती स्थान ,पुरानी बाजार,मवेशी अस्पताल रोड,की स्थिति काफी दयनीय है. जहां दो पहिया वाहन से या पैदल चलने वाले लोगों की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.नाले के पानी से जलजमाव के कारण कीचड़ की स्थिति बनी हुई है .मोहल्ले वासी व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं मोहल्ले वासियों का कहना है कि दिन-प्रतिदिन समस्या गंभीर होती जा रही है . लेकिन ना ही वार्ड पार्षद के द्वारा कुछ समाधान किया जा रहा है और ना ही नगर परिषद के द्वारा जिसकी खामियाजा मोहल्ले वासियों को भुगतना पड़ रहा है. वहीं उनके द्वारा बताया गया कि जहां एक तरफ पूरा विश्व कोरोना वायरस से परेशान है वहीं दूसरी ओर हर वार्ड में नाले के पानी की बहाव जल निकासी नहीं होने के कारण बारिश के साथ मिल जाने पानी दुर्गध देती है. कोई विकल्प नहीं होने के कारण कीचड़ युक्त सड़कों पर चलने को विवश है नाले से जल जमाव के कारण कूड़े कचरे भी फैले हुए हैं .इधर से गुजरने के कारण बहुत ही बदबू देती है इस कारण स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है. वही सड़क का रखरखाव व मरम्मत सही ढंग से नहीं होने के कारण मुख्यालय किस तरह जल्द धराशाई हो जाती है इस वजह से सड़क पर गड्ढे हो जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button