#Madhepura सदर एसडीएम के द्वारा गैस की कालाबाजारी को लेकर छापेमारी किया गया

शहर की भूपेंद्र नारायण मंडल चौक बीएनएमयू यूनिवर्सिटी के सामने रसोई गैस की कालेबाजारी को लेकर सदर एसडीएम के द्वारा सघन छापेमारी किया गया.जिसमें लगभग दो दर्जन के करीब रसोई गैस सिलेंडर बरामद किया गया.बुधवार के शाम मिली सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई कार्रवाई में एक दुकान के बंद कमरे से प्रशासन ने करीब दो दर्जन खाली और भरी गैस सिलेंडर बरामद किए.वही प्रशासन का मानना है कि एक ही कमरे में इतनी संख्या में सिलेंडरों का रखा जाना किसी गड़बड़ी की ओर संकेत करता है. हालांकि बरामद खाली व भरा सिलेंडरों को लेकर मौके पर कोई भी दावेदार सामने नहीं आया.फिलहाल बरामद सभी सिलेंडरों को जब्त कर सदर थाना लाया गया है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुट गया है. वही बताया गया कि बरामद गैस सिलेंडर मामले की जांच की जा रही है. विदित हो कि जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों पर वितरण के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी व्यापक व्यवस्था की है. जिले के विभिन्न गैस एजेंसियों पर गैस वितरण के समय किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए विशेष रूप से ध्यान रखा जा रहा है.
