Madhepura: मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा छापामारी कर और ब्रेथ एनेलाइजर मशीन के द्वारा 9 लोगों को किया गिरफ्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा छापामारी कर और ब्रेथ एनेलाइजर मशीन के द्वारा 9 लोगों को किया गिरफ्तार

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा मधेपुरा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार वार्ड नं 10 में छापामारी कर 6.200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर मो० नशीम को गिरफ्तार कर तथा गम्हरिया थाना क्षेत्र के दयालपुर वार्ड नं 02 में छापामारी कर 7.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर संजय कुमार को गिरफ्तार कर कर क्रमशः सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध जवाहर कुमार तथा सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध संतोष कुमार के द्वारा अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही पुरानी बाजार वार्ड नं 10 में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर शराब पीने के जुर्म में मो० अरमान, फुलकाहा वार्ड नं 14 से रतन कुमार, वसंत कुमार एवं राजेश कुमार, रमानी टोला वार्ड नं 04 सिंहेश्वर से समोद राम उर्फ सामदे राम तथा सिंहेश्वर वार्ड नं 11 से कैलाश राम एवं मिट्ठू कुमार को गिरफ्तार किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button