Madepura:सदर अस्पताल की हर छोटी मोटी सुविधा में सुधार के लिए 60 दिन का मिला अल्टीमेटम - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madepura:सदर अस्पताल की हर छोटी मोटी सुविधा में सुधार के लिए 60 दिन का मिला अल्टीमेटम

सदर अस्पताल की सुविधा में सुधार के लिए 60 दिन का अल्टीमेटम

इमरजेंसी, प्रसव कक्ष समेत वार्डों का स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर ने किया निरीक्षण

सदर अस्पताल की कमियों को दुरूस्त करने के लिए राज्य स्तर से 60 दिनों का समय दिया गया है.अस्पताल में सोमवार को प्रोग्राम ऑफिसर डॉ.श्रीनिवास प्रसाद, स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर निपिक गौरव कुमार के द्वारा अस्पताल निरक्षण किया गया. जिसमें मरीजों को बेहतर सुविधा देने में आ रही कमियों आकलन कर उसे दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड, प्रसव कक्ष, ऑपरेशान कक्ष, ओपीडी, एसएनसीयू, आईसीयू समेत सभी वार्डों का निरक्षण किया गया। इस बाबत सिविल सर्जन डॉ. अब्दुस सलाम ने बताया कि बताया कि सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा व समूचित इलाज उपलब्ध कराने में आ रही कमियों का आकलन कर उसे दुरुस्त करने के लिए 60 दिनों का मोहलत दिया गया है.अस्पताल के प्रसव कक्ष में प्रसूताओं को दी जा रही सुविधा जैसे दवा, बेड, जांच, सिजेरियन प्रसूता, सामान्य प्रसूता व नवजात शिशु का स्वास्थ्य नियम अनुसार देख-भाल में आ रही किसी प्रकार कमियों को सूचीबद्ध कर दुरूस्त करने निर्देश दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button