Bihar/Supaul: प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति की करवाई हत्या सुपौल पुलिस ने 48 घंटे के अंदर किया मामले का खुलासा

- मामला सुपौल का है जहां 35 साल की एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी
- पति को दो साल से दोनों के मिलने के बारे में पता था
- इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था।
महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या के लिए 1 लाख रुपए की सुपारी दी थी 38 हजार एडवांस में भी दे दी थी 19 19 फरवरी की रात हत्यारों ने अपना काम भी कर दिया लेकिन महिला अपने जुर्म को छिपा नहीं सकी
पुलिस ने 48 घंटे के अंदर ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
19 फरवरी किराना दुकानदार अजय कुमार विश्वास उम्र 38 वर्ष की हत्या सीने में गोली मारकर की गई थी। हत्या का आरोप अजय की पत्नी और उसके प्रेमी पर लगा है पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ ही हत्या करवाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल सुपारी किलर पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
सुपौल पुलिस का आरोप लिया है कि हत्या नाजायज संबंध के वजह से ही हुआ उसका पति अपनी पत्नी को मिलने झूलने से मना करता था और यही बात उसकी पत्नी को बुरा लगता था
सुपौल एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी में अजय की पत्नी रीना देवी उम्र 35 वर्ष उसका प्रेमी विनोद पासवान उम्र 29 वर्ष और रेकी करने वाला सुमित कुमार सिंह शामिल है मृतक अजय और उसकी पत्नी रीना की शादी 2008 में हुई थी एक 14 वर्ष एक 13 वर्ष के उसके बच्चे हैं
रीना अपने प्रेमी के संग मिलकर अपने ही पति की हत्या के लिए ₹100000 में सुपारी किलर को हायर किया था जिसमें उन्होंने एडवांस में ₹38000 भी दिए थे
सुपौल एसपी ने बताया कि अजय की हत्या सीने में गोली मारकर की थी उसके बाद अजय की पत्नी ने रोने का भी ड्रामा किया पर मृतक की बड़ी बहन रीना देवी ने सुपौल सदर थाने में मामला दर्ज करवाया और उसमें अजय की पत्नी और उसके प्रेमी के ऊपर आरोप लगाया
प्रेमी ने किया हत्या करने का खुलासा……………..
जब सुपौल पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि विनोद कुमार पासवान और अजय के बीच छठ पूजा के समीप झगड़ा हुआ था तब विनोद ने अजय को हत्या करवा देने की भी धमकी दी थी पुलिस ने जब विनोद को हिरासत में लिया उसके बाद पूछताछ के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली इसके बाद रीना देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया
विनोद ने सुपौल पुलिस को बताया कि बीते 7 वर्ष से रीना देवी से उसकी बातचीत चल रही थी इससे उन दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई थी इस बीच से अजय से कई बार झगड़ा भी हुआ था उसके घर आना-जाना भी बंद हो गया था एसपी ने बताया कि इस मामले में दो स्कूटर शामिल है जिसकी गिरफ्तारी भी जल्दी कर ली जाएगी
