ब्रेकिंग न्यूज़
झांसी-टीकमगढ़ मार्ग पर बड़ा हादसा: मूंगफली से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, लाखों के नुकसान की आशंका

पृथ्वीपुर (निवाड़ी)। झांसी-टीकमगढ़ मार्ग पर पृथ्वीपुर-ओरछा-पोरसा मार्ग के समीप बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। झांसी से टीकमगढ़ की ओर जा रहा मूंगफली से भरा ट्रक (क्रमांक UP 93 CT 8703) निबुह ग्राम पंचायत के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रात 1:30 बजे की घटना, फैला हड़कंप
ट्रक चालक से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा देर रात लगभग 1:30 बजे घटित हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी मूंगफली सड़क पर बिखर गई, जिससे भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पृथ्वीपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में लिया और यातायात को सुचारू कराया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर: कुमार भारतेंदु.
