- The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर करता था वसूली, मधेपुरा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मधेपुरा। सदर थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह खुद को निगरानी विभाग का पदाधिकारी बताकर आने-जाने वाले वाहनों से पैसे वसूल रहा था।गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाईएएसपी प्रवेंद्र भारती ने सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि नया बस स्टैंड मोड़ के पास एक व्यक्ति पुलिस अधिकारी बनकर वाहन चालकों से रुपये की मांग कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।फर्जी आईडी और पुलिस टी-शर्ट बरामदपकड़े जाने के बाद आरोपी ने पहले अपना नाम और पद नहीं बताया तथा खुद को निगरानी विभाग का अधिकारी बताने लगा। जांच में उसने स्वीकार किया कि वह विजय कुमार सिंह है। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक फर्जी पुलिस परिचय पत्र बरामद किया, जिसमें उसे “विशेष ड्यूटी अधिकारी (एसआई)” दर्शाया गया था। आरोपी आर्मी टी-शर्ट पहनकर मौके पर मौजूद था।लंबे समय से कर रहा था फर्जीवाड़ाआसपास के लोगों के अनुसार, यह व्यक्ति काफी समय से इसी क्षेत्र में पुलिसकर्मी बनकर वाहनों से वसूली करता आ रहा था। कई महीनों से लोग इससे परेशान थे, परंतु भय के कारण शिकायत नहीं कर रहे थे।पुलिस की अपील – सतर्क रहें नागरिकइस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एएसपी प्रवेंद्र भारती ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर पैसे की मांग करे या धमकाए, तो तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button