अवैध हथियार / लूट एवं एन०डी०पी०एस० कांडों में वांछित कुख्यात अपराधकर्मी मिथुन कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मधेपुरा (भर्राही ओ०पी०) थानाक्षेत्र अन्तर्गत माह जून 2023 में एक राहगीर को माणिपुर रेलवे ढ़ाला के निकट अभियुक्त मिथुन कुमार पिता-लक्ष्मण यादव सा०-रहुआ थाना व जिला-मधेपुरा के द्वारा अपने दो अन्य सहकर्मी के साथ मिलकर स्पलैण्डर मोटर साईकिल एवं मोबाईल लूट लिया गया था। जिस संदर्भ में पिड़ित मुकेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर मिथुन कुमार सहित दो अन्य नामजद अपराधियों के विरूद्ध मधेपुरा (भर्राही ओ०पी०) थाना कांड सं0-678/23 दिनांक-03.07.23 धारा-392 भा०द०वि० दर्ज किया गया था। पुनः अगस्त 2023 में ही भर्राही थाना क्षेत्र अन्तर्गत वाहन चेंकिग के दौरान एक मोटर साईकिल पर सवार अपराधकर्मी प्रभाकर कुमार को अवैध हथियार एवं 415 ग्राम नशीली मादक पदार्थ (गांजा) के साथ गिरफतार किया गया था। जिसमें मोटर साईकिल के पीछे बैठा हुआ मिथुन कुमार भागने में सफल हो गया था। इस संदर्भ में मधेपुरा (भर्राही ओ०पी०) थाना कांड सं0-822/23 द उक्त अपराधकर्मी की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर मधेपुरा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित विशेष टीम के द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं गुप्त सूचना के आधार पर लागातार छापामारी की जा रही थी, परंतु उक्त अभियुक्त फिरार चल रहा था, जो कि पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी। आसूचना संग्रह एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मिथुन कुमार को विशेष टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया। इनकी गिरफ्तारी से अपराधिक घटनाओं में कमी आयेगी।.वही छापेमारी टीम में
सदर थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार ,एसआई इन्द्रजीत तांती, एसआई संतोष कुमार सिंह, एसआई रितेश कुमार
