भीषण ठंड को देखते हुए आमजन भी आए आगे करे समाज के लोगों को मदद ध्यानी यादव - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

भीषण ठंड को देखते हुए आमजन भी आए आगे करे समाज के लोगों को मदद ध्यानी यादव

अमन मधेपुरा

भीषण शीतलहर एवम ठंड के प्रकोप को देखते हुए पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव के सौजन्य से नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत जयपालपट्टी चौक, नप. कार्यालय के पीछे, पंचमुखी चौक, के.बी. महिला कॉलेज के समीप, पुराना बस स्टैंड, हीरो शोरूम के समीप अलाव हेतु लकड़ी का व्यवस्था करवाया गया.पूर्व पार्षद ध्यानी यादव ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए अलाव की व्यवस्था की गयी है। खासकर सुबह और शाम को राहगीरों, रिक्शा ठेला एवम टेम्पू चालकों को इससे ठंड से राहत मिलेगी.आमजनों से भी अपील करते है कि वे भी कुछ न कुछ सहयोग से अपने आस-पड़ोस में अलाव की व्यवस्था कर मानवता से बढ़कर को सेवा-धर्म नही होता है. इस मौके पर शिव शंकर सिंह, राजेश कुमार, मुन्ना कुमार, अनिल कुमार, शन्नी कुमार, मयंक राजदन, बलराम यादव, दिवाकर कुमार, सुरेंद्र राय, सत्यनारायण मिस्त्री, अनिल किशोर सिन्हा, मनोज कुमार, अमरेंद्र यादव, रामचंद्र महतो, सुनील ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button