मधेपुरा में जन सुराज पदयात्रा के आखिरी दिन प्रशांत किशोर ने कहा- आपने बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाएंगे - The Ujala Times News
पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

मधेपुरा में जन सुराज पदयात्रा के आखिरी दिन प्रशांत किशोर ने कहा- आपने बोया पेड़ बबूल का तो आम कहां से खाएंगे

मोदी जी पूरा देश का पैसा ले जाकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगा रहे हैं और पूरे बिहार से-मधेपुरा से बच्चे गुजरात में जाकर नौकरी मजदूरी कर रहे हैं: प्रशांत किशोर

मधेपुरा: प्रशांत किशोर की जन सुराज पदयात्रा फिलहाल मधेपुरा में चल रही है। जन सुराज पदयात्रा के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को जन सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप और हम मिलकर मोदी जी को वोट दिए, उनका भाषण सुनकर कि मोदी जी गुजरात में बहुत विकाश कर रहे हैं। उन्होंने जनता को समझाते हुए कहा कि मोदी जी पूरे देश का पैसा ले जा कर गुजरात के गाँव-गाँव में फैक्ट्री लगवा रहे हैं जिससे गुजरात का विकाश तो होगा ही। जबकि पूरे बिहार से, मधेपुरा से और आपके गाँव से, आपके बच्चे गुजरात में जा कर नौकरी कर रहे हैं। तो आप सभी किस बात पे मोदी जी को वोट दे रहे हैं? आप सभी कहते हैं कि आपको 4 किलो अनाज तो मिल ही रहा है, अयोध्या में मंदिर बन ही गया है, बिजली आ ही चुकी है, गुजरात में फैक्ट्रीयाँ लग ही रही हैं।मैं आप सभी को यही एहसास दिलाने के लिए मैं दो वर्षों से पैदल चल रहा हूँ। जब आप बबूल बोएँगे, तो आम कहाँ से खाएंगे?

वोट दीजिएगा 4 किलो अनाज और मन्दिर-मस्जिद के लिए तो आपके बच्चों के लिए फैक्ट्री, रोजगार और पढ़ाई कहां से होगा: प्रशांत किशोर

जन संवाद के दौरान, प्रशांत किशोर जी ने कहा कि वोट अगर आप चार किलो अनाज पाने के लिए देंगे, तो आपके बच्चों को रोजगार कहाँ से मिल पाएगा, वोट अगर आप मंदिर और मस्जिद के नाम पर देंगे, तो आप सभी के लिए फैक्ट्री कैसे बनेगी, वोट अगर आप जाति के नाम पे देंगे तो आपके बच्चों को शिक्षा कहाँ से मिलेगी। यही बताने के लिए आपके पास आए हैं। आपने मोदी जी को अनाज के लिए वोट दिया तो आपको 4 किलो अनाज मिल रहा है, आपने वोट दिया मंदिर के लिए तो मंदिर बन गया है, आपने लालू जी को वोट दिया आवाज के लिए , तो आप सभी को आवाज मिल गया है, आपने नीतीश जी को वोट दिया बिजली के लिए तो बिजली मिल चुकी है। इसी तरह अगर आप अपने बच्चों के शिक्षा और रोजगार के लिए भी वोट देंगे तो चाहे आप वोट नीतीश जी को दें या लालू जी को तो वो भी आपको मिलेगा। पर पूरे गाँव ने सहमति के साथ कहा कि जीवन में कभी अपने बच्चों के पढ़ाई और रोजगार के लिए वोट नहीं दिए हैं, इसलिए जिसके लिए आप सभी ने वोट दिया है, वो आप सभी को मिला है; और जिसके लिए नहीं दिया, वो आप सभी को नहीं मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button