सिंहेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता हथियार और गोली के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार। - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

सिंहेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता हथियार और गोली के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार।

सिंहेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता हथियार और गोली के साथ 4 अपराधी को सिंहेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत सिंहेश्वर थाना में संवाददाताओं को संबोधित करते इंस्पेक्टर राम लखन पंडित ने बताया कि पुलिस अधीक्षक
मधेपुरा के आदेशानुसार सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में बढ़ रहे लूट और चोरी की घटना को देखते हुए थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण हेतु थानाध्यक्ष बिरेद्र राम के नेतृत्व में अपर थाना अध्यक्ष कपिल देव यादव, एसआई देवे्र ठाकुर और मदन पोद्दार एवं सशस्त्र बल लक्ष्षमण कुमार और अनील यादव के सहयोग से छापामारी के क्रम में बैहरी पंचायत के तरहा वार्ड नंबर 2 स्थित
एनएच 106 पक्की सड़क पर 4
अपराध कर्मी पुलिस को देख बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास कर रहा था कि ससस्त्र बल के सहयोग से सभी को पकड़ लिया गया। और जब उसकी विधिवत तलाशी ली गई तो अपराध कर्मी के पास से 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 3 पिस्टल की गोली, एक कट्टा की गोली, एक देशी पिस्तौल का मिस फायर गोली, जिंदा कारतूस के साथ दो मोटरसाइकिल बरामद हुआ। जिसमें काला लाल रंग का टीभीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल बीआर 50 एस 5521 और काला लाल रंग का हीरो सुपर स्पलेंडर मोटरसाइकिल बीआर 50 डब्ल्यू 1274 शामिल हैं। उपरोक्त पकड़े गए चारों अभियुक्त पड़ोसी जिला सुपौल के निवासी हैं। जिसमें किशनपुर प्रखंड के तुला पट्टी वार्ड नंबर 2 निवासी ललटु यादव का पुत्र राजन कुमार और विलक्षण यादव के पुत्र अनीश कुमार और दो पिपरा प्रखंड के ठाढ़ी भवानीपुर वार्ड नंबर 4 निवासी, बेचन यादव के पुत्र रामकुमार और प्रभु कुमार यादव के पुत्र अंकित कुमार है| गिरप्तार अपराधियों आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है | वही सिंहेश्वर पुलिस की सक्रियता से एक बड़ी अपराधी की घटना को घटने से पहले रोका जा सका |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button