Madhepura: B.Ed फीस वृद्धि के विरोध में छात्र-संगठनों का प्रदर्शन बीएनएमयू विश्वविद्यालय के मेन गेट को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया - The Ujala Times News
पॉलिटिक्सब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: B.Ed फीस वृद्धि के विरोध में छात्र-संगठनों का प्रदर्शन बीएनएमयू विश्वविद्यालय के मेन गेट को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया

मधेपुरा/बिहार: बीएड फीस वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों द्वारा बीएनएमयू विश्वविद्यालय के मेन गेट को बंद कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया इनकी मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन बढ़ी हुई फीस को वापस लें।अंगीभूत कॉलेजों में बीएड की फीस 1 लाख 5 हजार निर्धारित थी। इस सत्र इसको बड़ा दिया गया है। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बीएनएमयू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया ।

पूरे बात……..

प्रदर्शन कर रहे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने बताया कि पिछले सत्र में भी विद्यालय की ओर से B.Ed की फीस में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय भी छात्र संगठनों ने उसका विरोध किया था। तब बढ़ाई गई फीस वापस ले ली गई थी। एक बार फिर से विश्वविद्यालय अपने रवैए को दोहरा रही है और इस बार बुधवार की देर रात बीएनएमयू विश्वविद्यालय की ओर से चिट्ठी जारी की गई। जिसमें B.Ed फीस को बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार कर दिया गया। विश्वविद्यालय में अधिकतर गरीब बच्चे पढ़ते हैं। विश्वविद्यालय ने शिक्षा अगर विश्वविद्यालय इस चिट्ठी को वापस नहीं लाते तो हम लोग उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button