Madhepura:टीबी जागरूक को लेकर सदर अस्पताल से निकाली गयी जागरूकता रैली

मधेपुरा\बिहार: टीबी रोग से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर से किया गया. इस दौरान रैली निकालकर आमजन को इसके लक्षण और उपचार के बारे में बताया गया. वही रैली को सिविल सर्जन मिथलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जो कि सदर अस्पताल से होते हुए थाना चौक ,मवेशी अस्पताल होते हुए पुनः सदर अस्पताल परिसर आयी.वही जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ किशोर कुमार दास ने कहा कि विश्व टीबी दिवस 24 मार्च को ही मनाया जाता है. जो संयुक्त निदेशक (क्षय)/राज्य क्षय नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्राप्त दिशानिर्देश के क्रम में एक सप्ताह तक चलता है. इसी के तहत शुक्रवार को रैली निकाली गयी. इसके साथ ही जिले में टीबी की जांच के लिए मशीन की उपलब्धता, डेली रेजीमेन पद्धति तथा सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान के विषय में विस्तारपूर्वक बताया.वही सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ फूल कुमार ने बताया कि जागरूकता के संदर्भ में विस्तार से बताते हुए कहा कि मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं तथा उन्हें खान-पान के लिए पांच सौ रुपये प्रतिमाह इलाज तक मिलने की सुविधा प्रदान की जाती है.

टीबी के लक्षण
जिला क्षय रोग अधिकारी के मुताबिक किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आ रही हो, शाम से बुखार चढ़ता हो, सीने में दर्द, खांसी के साथ खून आना आदि इसके प्रमुख लक्षण हैं. यदि इसका समय पर लगातार इलाज न कराया गया तो यह बीमारी शरीर के अन्य अंगों में भी फैल जाती है. अत: हम सबको यह प्रण करना है कि नई ताकत, नई सोच व समर्पण की भावना से कार्य कर टीबी से होने वाली मौत को रोकेंगे. क्षय रोग की रोकथाम के लिए निकाली जागरूकता रैली टीबी की समाप्ति के लिए जागरूकता ही दिलाएगी क्षय रोग से मुक्ति मरीजों के लिए जागरूकता बेहद आवश्यक है.
वही रैली में आशा कार्यकर्ता, जीएनएम, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ फूल कुमार, डॉ किशोर कुमार दास ,सदर अस्पताल प्रबंधक नवनीत चन्द्र, सत्येन्द्र, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार,सन्दीप कुमार,दीपक कुमार, सुमित कुमार,हिमांशु कुमार,चुन्नू कुमार,शुभम,तरुण एवम अन्य उपस्थित थे.
