माध्यमिक सेहत मधेपुरा द्वारा कई लोगों को शराब बेचने और पीने जुर्म में किया गया गिरफ़्तार - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

माध्यमिक सेहत मधेपुरा द्वारा कई लोगों को शराब बेचने और पीने जुर्म में किया गया गिरफ़्तार

Madhepura:मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा छापामारी अभियान के तहत ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के जयराम परसी वार्ड नं0-03 में छापामारी कर 1.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर चन्दन कुमार यादव को गिरफ्तार कर, विशनपुर वार्ड नं0-05 में छापामारी कर 100 मिली का 78 पीस अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर राकेश दास को गिरफ्तार कर, शाहपुर वार्ड नं0-09 में छापामारी कर 1.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर धीरेन्द्र राम को गिरफ्तार कर, भर्राही ओ0पी0 थाना क्षेत्र भर्राही बाजार वार्ड नं0-04 में छापामारी कर 1.200 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर रौशन कुमार को गिरफ्तार कर, मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पासवान टोला वार्ड नं0-11 में छापामारी कर 2.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर संगीता देवी को गिरफ्तार कर, मधेपुरा थाना क्षेत्र के मोरकाही पुल के पास वार्ड नं0-05 में छापामारी कर 100 मिली का 2 पीस अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर, साहुगढ़ वार्ड नं0-02 में छापामारी कर 90.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर गौतम कुमार, संजय यादव, राजेश कुमार एवं अनुज कुमार को गिरफ्तार कर, गरीब टोला में छापामारी कर 100 मिली का 2 पीस अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर अनु कुमार को गिरफ्तार कर, आदर्श नगर वार्ड नं0-09 में छापामारी कर 2.400 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर गौरी देवी को गिरफ्तार करते हुए अभियोग दर्ज किया गया l साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 06 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button