मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा चौक से 18 कार्टून कोडीन युक्त कफ सिरप सहित एक टाटा पिक बरामद किया - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा चौक से 18 कार्टून कोडीन युक्त कफ सिरप सहित एक टाटा पिक बरामद किया

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा गम्हरिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा चौक से 18 कार्टून कोडीन युक्त कफ सिरप सहित एक टाटा पिक अप योद्धा रजिस्ट्रेशन न-BR-19 GA 7251 बरामद कर वाहन मालिक व अन्य के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा गम्हरिया थाना के फुलकाहा चौक वार्ड नं 04 से एक टाटा कंपनी के पीकअप से 18 कार्टून विसकॉफ सिरप कुल 180 लीटर जप्त करते हुए मुकेश कुमार, पंकज कुमार, दितेन कुमार एवं गाड़ी मालिक के विरुद्ध फरार अभियोग अवर निरीक्षक मद्यनिषेध हैदर अली के द्वारा दर्ज किया गया एवं ग्वालपड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर संथाल टोला नं0 06 में छापामारी कर 4.500 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर अनिल हेमब्रम, 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर वाशदेव सोरेन को गिरफ्तार कर क्रमशः सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार सिंह एवं संतोष कुमार के द्वारा अभियोग दर्ज किया गया । साथ ही ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर बिहारीगंज रेलवे स्टेशन से अफताब आलम, रामपुर बलुआ घाट से अफरोज आलम एवं मो. मोफिज उर्फ़ गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया गया I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button