अक्षय कुमार के पृथ्वीराज अब सम्राट पृथ्वीराज, - The Ujala Times News
मनोरंजन

अक्षय कुमार के पृथ्वीराज अब सम्राट पृथ्वीराज,

पृथ्वीराज: अक्षय कुमार ने बुधवार को अपनी आने वाली फिल्म का नया पोस्टर और नई रिलीज डेट शेयर की। ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म जो पहले 10 जून को रिलीज़ होने वाली थी, अब 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डॉ चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित, फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनू सूद और संजय दत्त भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

कोरोना वायरस के चलते यह फिल्म को रिलीज नहीं किया गया यह फिल्म पहले 2020 में रिलीज होने वाली थी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब यह फिल्म नए साल पर 3 जून 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सोनू सूद एक बड़े किरदार के रूप में नजर आएंगे सोनू सूद के फैंस की लिस्ट तो बहुत बड़ी है।

कोरोना वायरस में आम जनता की जितनी मदद इन्होंने कि वह सराहनीय है और इस वजह से उनके फैंस की लिस्ट और भी बढ़ चुकी है इस वजह से सोनू सूद के फैंस इस फिल्म का और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह फिल्म 12 वीं सदी में पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गौरी से लोहा लेते नजर आएंगे। आप तो जानते ही हैं कि पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को कितने बार युद्ध में परास्त किया परंतु उसको मारा नहीं उसको जीवित छोड़ दिया इतिहास में तो आपने पढ़ा ही होगा।

अभी कुछ दिन पहले ही खबरें आई थीं कि फिल्म को लेकर चिंता जाहिर करने वाली करणी सेना ने इसे देखने के बाद हरी झंडी दे दी है. हालांकि, उन्होंने फिल्म निर्माताओं से शीर्षक में ‘सम्राट’ जोड़ने के लिए कहते हुए शीर्षक परिवर्तन की मांग की। सेना के अनुरोध को अब पृथ्वीराज के निर्माताओं ने स्वीकार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button