स्वर्गीय शिकारि प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा एवं संपिंडन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न - The Ujala Times News
Uncategorized

स्वर्गीय शिकारि प्रसाद यादव की श्रद्धांजलि सभा एवं संपिंडन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न


ग्राम दिनापट्टी (पररिया), चांदनी चौक, पंचायत मुरहो, जिला मधेपुरा में 15 जून 2026 को स्वर्गीय Shikari Prasad Yadav की श्रद्धांजलि सभा एवं संपिंडन कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। स्वर्गीय शिकारि प्रसाद यादव का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हुआ था तथा 4 जून 2026 को उनका निधन हो गया।
स्वर्गीय शिकारि प्रसाद यादव सर्वे इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत्त थे। वे अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, सादगी एवं समाज के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। वे प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ Dr. Pankaj Kumar एवं Dr. Nilesh Kumar के दादाजी थे।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक Shri Dhiraj Kant ने भजन एवं ग़ज़लों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके मधुर गायन ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया तथा पूरे कार्यक्रम को भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया.वक्ताओं ने स्वर्गीय शिकारि प्रसाद यादव के सादगीपूर्ण जीवन, सामाजिक योगदान एवं उच्च आदर्शों को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की सभी उपस्थित लोगों ने उनकी पुण्य आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की
श्रद्धांजलि सभा एवं संपिंडन कार्यक्रम श्रद्धा, सौहार्द एवं सामाजिक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button