ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क मार्ग पार करने के दौरान एक वृद्ध महिला हुई दुर्घटनाग्रस्त बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड चार के निवासी मो सबीर की 67 वर्षीय वृद्ध महिला अपने घर से ऑटो पकड़ने सड़क पार कर रही थी.इसी दौरान तेज गति से आ रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार कर दुर्घटनाग्रस्त कर दिया.जिसके बाद वृद्ध महिला की सिर फट गया.उसके बाद स्थानीय लोग एवं परजिनों की मदद से उन्हें आनन फानन में प्राथमिक उपचार हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर मनोज के द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा नहीं रहने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
मधेपुरा से अमन की रिपोर्ट

