कुमारखंड(मधेपुरा)प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा की सतह पर ‘विक्रम’ लैंडर के सफलतापूर्वक उतरने की याद में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया|इस आवसर पर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रघुनिया समेत मध्य विद्यालय कुमारखंड,मध्य विद्यालय धोडदौल समेत अन्य विद्यालयों में अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी में भारत की प्रगति के ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के तौर पर मनाया गया|इस अवसर पर छात्र छात्राओं को चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना विषय पर जानकारी दी गई और भारत की अंतरिक्ष गाथा,अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत की असाधारण यात्रा और समाज पर इसके प्रभाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गई|मौके पर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार मंडल ने कहा कि आज ही के दिन इसरो के चंद्रयान-3 ने इतिहास रचा था|चंद्रयान-3 की सफलता का पहला साल पूरा हो गया है और इस उपलक्ष्य में देश में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जा रहा है|वहीँ प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार संजीव ने कहा कि भारत सरकार ने 1962 में डॉक्टर साराभाई की दूरदर्शिता पर भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान समिति(इन्कोस्पार)की स्थापना की थी|15 अगस्त 1969 को इन्कोस्पार की जगह इसरो का गठन किया गया|इसरो ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने के लिए एक विस्तारित भूमिका निभाई|मौके पर विद्यालय परिवार के संतोष कुमार भारती,आयुष राज,प्रभाष कुमार, महेन्द्र कुमार,शैलेश कुमार,गौरव कुमार,शौरव कुमार,किरण कुमारी,निशा कुमारी,रिंकू कुमारी, अन्नु कुमारी, उपेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार,राहुल कुमार आदि मौजूद थे|
बिहटा में नन्हें मुन्ने बच्चों को भी मिलेगी कोटा वाली एजुकेशन, एम एस इंटरनेशनल स्कूल । भव्य उद्घाटन
2 days ago
शपथ ग्रहण के उपरांत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिवालय स्थित सभागार में राज्य के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
2 days ago
#Patna दानापुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भारत रत्न बाबा साहेब डाॅ भीम राव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती मनाई गयी।
2 days ago
#Bihar_Cm **बिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिया ‘दुगुनी गति’ से काम करने का निर्देश**
4 days ago
#Nitish_kumar नीतीश कुमार का भावुक विदाई बयान: “2005 से कानून-विकास का सफर, सभी वर्गों का भला किया; नई सरकार को मार्गदर्शन दूंगा”
4 days ago
#CM_Nitish_kumar नीतीश कुमार आज सीएम पद से इस्तीफा देंगे: 14-15 अप्रैल को बिहार में सत्ता परिवर्तन, NDA विधायक दल चुनेंगे नया चेहरा
6 days ago
मधेपुरा: फसल सुरक्षा के लिए अग्निशमन विभाग का विशेष जागरूकता अभियान, किसानों को पम्पलेट बांटकर सतर्क किया
6 days ago
मधेपुरा के नेहहलपट्टी में जमीन विवाद: गोलीबारी में 3 महिलाओं समेत 6 घायल, दो को कमर-जांघ में गोली लगी; पुलिस छापेमारी में जुट
7 days ago
सहरसा में दिनदहाड़े लूट: विरोध करने पर नोजलमेन को मारी गोली
1 week ago
सिंहेश्वर देह व्यापार कांड: 8 नाबालिग लड़कियां समेत 14 गिरफ्तार!