भीषण गर्मी में स्कूली बच्चे हो रहे हैं परेशान अभिभावकों की बढ़ी परेशानी

तापमान पहुंचा 42 पर लेकिन स्कूल की छुट्टी अब तक नहीं
भीषण गर्मी में स्कूली बच्चे बेहाल हो रहे हैं. इस भीषण गर्मी में लेकिन वही दूसरी तरफ प्राईवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भीषण गर्मी में परेशान हो रहे है.सुबह के सात बजे के बाद ही भीषण गर्मी का सामना बच्चों को करना पड़ता है. खासकर विद्यालयों से छुट्टी के बाद घर आने के दौरान कई बच्चे बीमार व बेहोश हो रहे है. बेहोश व बीमार होने के बावजूद कई बच्चे को स्कूलों से राहत नहीं मिल रही है. भीषण गर्मी को लेकर कई अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से गर्मी की छुट्टी देने की गुहार भी लगायी, लेकिन स्कूल प्रबंधन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. तापमान बढ़ने व भीषण गर्मी की मार झेल रहे बच्चों में बुखार, डायरिया, सिरदर्द सहित अन्य कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है.अभिभावक अभिषेक भारती व डेजी कुमारी ने बताया कि उनके बच्चे भीषण धूप के कारण कई दिनों से बीमार है. डॉक्टर के यहां भी इलाज कराया गया, लेकिन राहत नहीं मिल रहा है.उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व सरका प्राईवेट व निजी विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी देने की मांग क अभिभावक
रोहित कुमार, रिया, पम्मी,डोली सिन्हा,खुशी देवी,विशाल आदि ने बताया कि बच्चों क फिलहाल विद्यालय आने से रोकना चाहिए. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से अविलंब गर्मी की छुट्टी देने की मांग शिक्षा मंत्री व सरकार से की है.तेज धूप कि तपिश में लोग उल्टी दस्त और लूज मोशन के चपेट में आने लगे है.
