दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक दिए गए अहम निर्देश

सदर थाना मधेपुरा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की एक बैठक एसडीएम एवं अपर पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया. इस बाबत एसडीएम संतोष कुमार ने बताया कि मधेपुरा के मुहायलयमे जिन जगहों पर दुर्गा पूजा का आयोजन हो रहा है. जिसमें जिसके लिए जगह- जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला का आयोजन संभव दिख रहा है. इसलिए विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर कमिटी का सहयोग बहुत जरूरी है. यह भी कहा कि जहां भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा वहां लड़कियों का नृत्य नहीं होगा. जबकि साउंड के लिए भी इस बार लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. अन्य जानकारी देना भी अनिवार्य है. इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने कहा कि दुर्गा पूजा समिति प्रशासन की हर तरह से मदद करने का प्रयास करें. साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगाह रखे और पुलिस को सुचित करें. प्रशासन असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए तत्पर है.

पूजा में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा. जुलूस में बाईक शामिल नही रहेगा. जुलूस में जाति, धर्म विशेष के नारा नही लगाया जायेगा. जुलूस में आतिशबाज़ी और पटाखा नही छोड़ा जायेगा. जुलूस में राजनीतिक पोस्टर बैनर नही रहेगा. जहां भी दुर्गा पूजा हो रहा है समिति को स्पष्ट निर्देश दिया गया है. विधि व्यवस्था के लिए दिए गए फार्म जमा करने के लिए कहा गया है. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि पुलिस हर जगह तैनात रहेगी तथा हर गतिविधि पर नजर रहेगी. उन्होंने सभी से अफवाह से बचने की अपील की. तथा अफवाह फैलाने वाले की सूचना पुलिस पदाधिकारी को देने की भी अपील की गई. दशहरा के मौके पर सभी लोग राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश का पालन करने की बात कही गई. इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है. लोग शांति और आपसी सौहार्द के साथ सारे नियमों का पालन करते हुए आपसी भाईचारा बनाकर दशहरा का त्यौहार को मनाएं. प्रशासन आप लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगी. अगर कोई शांति बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वैसे लोगों को आप लोग भी समाज में चिन्हित करें और इसकी अविलंब जानकारी प्रशासन को दें. ताकि उन पर पहले से ही नजर रखा जा सके. मौके पर एसआई संतोष सिंह,सचिन,खुशबू, शुभांगी,स्नेहा,रितेश,ध्यानी यादव , अंकुश,खुशबू ,अमित,सुमित श्रीवास्तव ,आनंद,हिमांशु,शुभम,अमन,प्रिंस,बिट्टू,केशव राजा एवं अन्य मौजूद थे.
