एसपी ने किया थाने का निरीक्षण दिए कई निर्देश
फरियादियों की शिकायतें सुन विधिक निस्तारण करने को आवश्यक दिशा निर्देश

अमन श्रीवास्तव
सीईओ
द उजाला टाइम्स न्यूज
एसपी डा संदीप सिंह ने शुक्रवार को सदर थाना का निरीक्षण किया. इस दौरान एसपी संदीप सिंह ने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय हवालात माल खाना थाना की साफ सफाई आदि का जायजा लिया. जबकि अपराध रजिस्टर ,क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा पंजी रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, दागी पंजी, थ्रीपंजी, प्राथमिकी पंजी आदि समेत महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन कर थाना क्षेत्र में घटित अपराधों के विषय में पूछताछ की गई.साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी और चौकस रहने को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया.वहीं रात्रि गश्ती पेट्रोलिंग में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया.एसपी ने थाना की विभिन्न समस्याओं को भी जाना साथ ही समस्याओं से निपटारा को लेकर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देशित किया गया.थाना प्रभारी को क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखना क्षेत्र में शांति बनाए रखना कांड से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया.साथ ही लंबित कांडों को अभिलंब निष्पादन करने को कहा थाना पर आए फरियादियों की शिकायतें सुन विधिक निस्तारण करने को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. वहीं उन्होंने बताया कि अभी कई पुलिस कर्मियों का दूसरे जिले में स्थानांतरण हुआ है जिसको लेकर कर भी चर्चा हुई .वही मौके पर एएसपी प्रवेंद्र भारती , सदर थाना प्रभारी विमलेंदु कुमार, एसआई उपेंद ,रितेश,संतोष सिंह,इंद्रजीत , स्नेहा, शुभांगी,,मुंशी राम बिहारी, मनोज कुमार सिंह आदि सभी पुलिसकर्मी उपस्थित थे.