Tejashwi Yadav की कार को मारी ट्रक ने टक्कर

बिहार के हाजीपुर में देर रात तेजस्वी यादव के काफिले की एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें तीन सुरक्षा जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना मधेपुरा से पटना लौटते समय नेशनल हाईवे पर हुई, जब तेजस्वी यादव अपने साथियों के साथ रुककर विश्राम कर रहे थे. घायल सुरक्षाकर्मियों को तेजस्वी ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है.
बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव एक बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गए. तेजस्वी यादव के काफिले में एक ट्रक घुस आया और ट्रक ने स्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी. जिसमें सुरक्षा घेरे में चल रहे कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए.
सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को हाजीपुर स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। सदर अस्पताल के बाहर मीडिया से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि वह शुक्रवार रात को मधेपुरा से कार्यक्रम लौट रहे थे। बीच में वे चाय पीने के लिए रुके थे। तभी एक ट्रक बेकाबू होकर आया और गाड़ियों को टक्कर मार दी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बताया कि यह हादसा ठीक उनके सामने हुआ। वहां जो सुरक्षाकर्मी खड़े थे, उनपर गाड़ी आ गई। उन्होंने कहा कि वह महज 5 फीट की दूरी पर खड़े थे। अगर थोड़ा-सा भी अनियंत्रित होता तो हम लोगों को भी टक्कर लगती। हादसे के तुरंत बाद प्रशासन के लोगों को उन्होंने फोन किया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। स्क्वॉड के गाड़ी से घायलों को अस्पताल में भिजवाया।
तेजस्वी यादव ने अपनी सुरक्षा में लापरवाही और किसी भी तरह की साजिश से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना होती रहती है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि, जो हादसा हुआ है उसमें जो लापरवाह लोग हैं उन पर तो कार्रवाई होनी ही चाहिए। इस देश में सबसे ज्यादा लोग एक्सीडेंट से ही मरते हैं।
