Special: गरीब मरीज की तर्ज पर मुफ्त में बन रहा श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Special: गरीब मरीज की तर्ज पर मुफ्त में बन रहा श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड

गरीब मरीज की तर्ज पर मुफ्त में बन रहा श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड

पांच लाख का मिल रहा मुफ्त स्वास्थ्य बीमा

जिले में सरकार अब पुल पुलिया भवनों सहित अन्य निर्माण कार्यों में जुटे निर्माण श्रमिकों को अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ देगा इस आशय की जानकारी देते हुए आयुष्मान योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक पदाधिकारी ने बताया कि जो लोग श्रम कानून के तहत निबंधित किए गए हैं उन सब लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत श्रमिको के परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध होगा सरकार ने यह व्यवस्था की है कि श्रमिकों का आयुष्मान कार्ड आसानी से बन कर तैयार हो जाए कार्ड बनाने के लिए लाभार्थियों को लेबर कार्ड और आधार कार्ड जरूरी होगा कार्ड आयुष्मान गोल्डन योजना के तहत एंप्लैंड सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ही बनाया जाएगा आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक पदाधिकारी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से केंद्र सरकार गरीब उपेक्षित परिवार और शहरी गरीब लोगों के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाह रहा है आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है यह योजना देश के गरीब लोगों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभुकों परिवारों को सालाना पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है.

गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लाभ को को चाहिए यह कागजात:

गोल्डन कार्ड बनाने के लिए बीपीएल राशन कार्ड एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का पत्र जरूरी है इसके बिना गोल्डन कार्ड यानी आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बन सकता है बीपीएल कार्ड धारक प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का पत्र ब्लॉक में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं से आसानी से प्राप्त कर सकते हैं.

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभ:

सरकारी एवं निजी अस्पतालों में भर्ती और इलाज के प्रति परिवार प्रति वर्ष पांच लाख तक का कवर प्रदान करता है. एक परिवार के लिए लाभ की सीमा पांच लाख है इसका उपयोग परिवार के एक या सभी सदस्य द्वारा किया जा सकता है. लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पताल में निशुल्क एवं कैशलेस स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है इस योजना के अंतर्गत अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 15 दिनों तक का चेकअप दवाइयों पर हुए खर्च शामिल है .योजना का लाभ लेने के लिए परिवार का आकार ,आयु ,या लिंग की कोई सीमा नहीं है .पहले से मौजूद बीमारी या योजना के अंतर्गत पहले दिन से ही शामिल है. योजना का लाभ पूरे देश में कहि भी लिया जा सकता है. भारत में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में पात्र लाभार्थी निशुल्क एवं का लाभ उठा सकते हैं. सेवाओं में चार से संबंधित सभी लागत से दवाई, जांच रिपोर्ट और आईसीयू शुल्क आदि शामिल है.वही जिले में कुल 1165735 आयुष्मान भारत के लाभार्थी है.

230863 लोगों का आयुष्मान कार्ड तैयार हुआ है वही अब तक 934872 लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाया है

  • दस हजार सात सौ 83 मरीज करवा चुके हैं अपना मुफ्त इलाज

परिवार में व्यक्तियों की संख्या पर कोई सीमा नहीं-
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक रंजीत सिंह ने बताया यह योजना सामाजिक आर्थिक जनगणना वर्ष 2011 पर आधारित है. जिसमें प्रति परिवार, प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य बीमा सरकार द्वारा दी जाती है. यह सरकार की एक अतिमहत्वाकांक्षी एवं जन स्वास्थ्य से जुड़ी काफी सकारात्मक पहल है. इसमें प्रति परिवार व्यक्तियों की कोई सीमा नहीं रखी गई है यानि उस परिवार के सभी सदस्य का इलाज सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क हो सकता है. बशर्त्ते कि सभी का आयुष्मान कार्ड अलग-अलग बना हो उन्होंने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार चिह्नित सिर्फ पात्र लाभार्थियों का कार्ड किसी भी वसुधा केंद्र/UTIITSL के माध्यम से बनाया जा सकता है. कोई भी व्यक्ति https://mera.pmjay.gov.in वेबसाइट पर अपनी पात्रता की जाँच कर सकता है. इसके अलावा 14555 पर कॉल करके भी पात्रता की जानकारी ली जा सकती है. यही नहीं कोई भी व्यक्ति आयुष्मान भारत के पात्र लाभार्थी हैं या नहीं जानने के लिए अपना राशन कार्ड लेकर वसुधा केंद्र पर इसकी जाँच करवा सकते हैं.

अब तक बन चुके हैं दो लाख तीस हजार आठ सौ 64 से अधिक आयुष्मान कार्ड-
आयुषमान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक रंजीत सिंह ने बताया आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के कुल 11 लाख 65 हजार 735 लाभार्थी हैं, जिसमें से 2 लाख 30 हजार 863 का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है. जिले के लगभग दस हजार सात सौ 83 पात्र लाभार्थी जिले एवं जिले से बाहर जाकर अपना निःशुल्क इलाज़ विभिन्न अस्पतालों में करवा चुके हैं.वही जिले से तीन हजार तीन सौ 31.एवं बिहार से बहार राज्य 396 लोगों ने इलाज करवाए है.जिले के सभी सरकारी अस्पताल इस योजना में सूचीबद्ध हैं. वहीं प्राइवेट अस्पतालों में पाटलिपुत्र हॉस्पिटल,मिशन हॉस्पिटल, आनंद आई हॉस्पिटल, सतीश मेमेरियल हॉस्पिटल आयुष्मान भारत योजना तहत सूचीबद्ध हैं. जिसमें पात्र लाभुक अपना इलाज निःशुल्क करवा सकते हैं.

आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में निर्माण श्रमिकों का बनाया जा रहा गोल्डन कार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button