Railway / Good News : रेलवे ने शुरू की नई ट्रेनें दिल्ली से बिहार आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Railway / Good News : रेलवे ने शुरू की नई ट्रेनें दिल्ली से बिहार आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी

रेलवे ने शुरू की नई ट्रेनें दिल्ली से बिहार आने वाले लोगों के लिए खुशखबरी

Delhi/ Bihar : होली के त्योहार के लिए घर जाने वालों के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे होली के लिए 13 स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। अधिकारियों के मुताबिक, एक से दो दिन के बीच स्पेशल ट्रेनों में टिकट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में हजारों की लोग नौकरी की तलाश में अलग-अलग राज्यों से आते हैं। होली से एक महीने पहले ही बिहार, गोरखपुर जाने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुके हैं, जिसकी वजह से लोग रिजर्वेशन सेंटर के बाहर कन्फर्म टिकट के लिए भटक रहे हैं।

लोगों की समस्या………

लोगों की इसी समस्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 13 स्पेशल ट्रेनें चलाने की प्लानिंग की है। इनमें से 11 ट्रेनें आनंद विहार, पुरानी दिल्ली और और नई दिल्ली से चलेंगी। इसके अलावा दो ट्रेनें बठिंडा और चंडीगढ़ से चलेंगी।

खास बात यह है कि स्पेशल ट्रेनों में सबसे ज्यादा बिहार जाने वाली ट्रेनें हैं।

गाड़ी संख्याट्रेन का नामकहां से कहां तक तारीख और कितने फेरे
04053/04054एसी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसआनंद विहार से उधमपुर6 मार्च से 10 मार्च तक 5 फेरे
04672/04671एसवीडीके फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसनई दिल्ली से कटरा5 मार्च से 13 मार्च तक 4 फेरे
04052/04051फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसआनंद विहार से वाराणसी 3 मार्च से 13 मार्च तक 8 फेरे
04048/04047फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसआनंद विहार से मुजफ्फरपुर6 मार्च से 9 मार्च तक 4 फेरे
04412/04411फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसआनंद विहार से सहरसा2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
04060/04059फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसआनंद विहार से जयनगर3 मार्च से 11 मार्च तक 6 फेरे
04062/ 04061 सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसपुरानी दिल्ली से बरौनी3 मार्च से 11 मार्च तक 4 फेरे
04064/04063फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसआनंद विहार से जोगबनी4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
04070/04069फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से सीतामढ़ी4 मार्च से 14 मार्च तक 4 फेरे
04068/04067 फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेसनई दिल्ली से दरभंगा2 मार्च से 10 मार्च तक 6 फेरे
04066/04065दिल्ली सुपरफास्ट फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली से पटना4 मार्च से 12 मार्च तक 6 फेरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button