ब्रेकिंग न्यूज़
Madhepura:मधेपुरा के बीएनएमयू मैं बिहार दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

……
मधेपुरा/बिहार: मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम, एसडीएम ने संयुक्त रूप से किया। था मौके पर सृजन दर्पण के टीम ने बेहतरीन नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। इस दौरान सृजन दर्पण के रंगकर्मियों ने बिहार की संस्कृति से जुड़ी हुई कई प्राणवंत प्रस्तुति दिया । जिसमें बुद्धं शरणं गच्छामि नृत्य नाटिका में जब बुद्ध मंद-मंद गति से चलते हुए मंच पर गुजरे तो ऐसा लगा मानों साक्षात बुद्ध मंच पर अवतरित हो गए। बिहार गौरव गाथा में बिहार गौरवशाली अतीत का स्मरण किया गया था
कलाकारों के भाव नृत्य ने इसे और संवार दिया। फिर चैता की बेहतरीन प्रस्तुति ने तो माहौल को बिल्कुल जीवंत कर दिया। गेंहू कटनी का मौसम और मंच पर उसका आकर्षक अभिनय ने दर्शकों को आह्लादित कर दिया।
