Madhepura:मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा भर्राही ओ0 पी0 थाना क्षेत्र के बेतोना वार्ड नं 14 में छापामारी कर 17.400 लीटर बरामद

मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा भर्राही ओ0 पी0 थाना क्षेत्र के बेतोना वार्ड नं 14 में छापामारी कर 17.400 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर दीपनारायण ऋषिदेव को गिरफ्तार कर, मौजमा वार्ड नं 13 में छापामारी कर 5.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर पप्पु यादव को गिरफ्तार कर एवं नारियल विकास बोर्ड के पास में छापामारी कर 750 मिली के 2 पीस रॉयलसन गोल्ड व्हिस्की अर्थात 1.500 लिटर अवैध विदेशी शराब के साथ 01 स्कूटी को जप्त करते हुए बजरंग कुमार एवं शंभू कुमार को गिरफ्तार कर क्रमशः अवर निरीक्षक मद्यनिषेध प्रियंका कुमारी, नीतिश कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक मद्यनिषेध प्रहार बल महेश कुमार सिंह के द्वारा अभियोग दर्ज किया गया। साथ ही बेतोना वार्ड नं-16 में ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर शराब पीने के जुर्म में सिकंदर ऋषिदेव, बेतोना वार्ड नं 14 से घुटन ऋषिदेव, मौजमा वार्ड नं 13 से कुशो यादव एवं नारियल बोर्ड के पास सुखासन मोर पर से उमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया l
