Madhepura:पत्नी और बेटी की सिर काट कर सेल्फी लेने वाला आखिर पकड़ा ही गया मुंबई में
मधेपुरा में अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी की नृशंस हत्या करने वाले मो. जिब्राइल ने अवैध संबंध के कारण दोनों का गला रेता था। उसका कहना है कि डेढ़ साल की बेटी जिया उसी अवैध संबंध की निशानी थी, इसलिए दोनों को मार दिया। अपनी बेटी को पालना तो मुश्किल होता है, दूसरे की बेटी को कैसे पालता। पुलिस ने आरोपित पति मु. जिबराईल को पुलिस ने मुंबई के नागपाड़ा मेट्रो फेज तीन से गिरफ्तार किया है। सोमवार को डीआइजी शिवदीप लांडे ने बताया कि श्रीनगर थाना अंतर्गत पोखरिया गांव में सनकी पति ने अपनी पत्नी और छोटी बेटी की गला काट निर्मम हत्या कर दिया था। उसके बाद पत्नी का कटा सिर लेकर सनकी पति ने अपने ससुराल भर्राही ओपी अंतर्गत मछबखरा गांव के समीप स्थित पुलिया पर रख फरार हो गया था। सूचना पर भर्राही पुलिस मौके पर पहुंच कटे सिर की पहचान मछबखरा गांव के कुदरे आलम की बेटी मुर्शीदा खातून के रूप में की थी। मुर्शीदा कि शादी श्रीनगर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव निवासी मु.विदेशी के पुत्र मु.जिबराईल के साथ हुई थी।

भर्राही पुलिस की सूचना पर श्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच महिला का कटा सर लेकर पोखरिया गांव पहुंचा तो देखा कि बंद कमरे में मृतका और छोटी पुत्री का सिर कटा शव पड़ा हुआ है। उक्त मामले में 12 नामजद के खिलाफ श्रीनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक ने हत्यारे पति मु.जिबराईल की गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ अजय नारायण यादव के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार, श्रीनगर थानाध्यक्ष रमेश कुमार, टेक्निकल सेल के धीरेंद्र कुमार को शामिल किया गया। गठित टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान मोबाइल लोकेशन के आधार पर हत्यारा पति मु.जिबराईल को मुंबई के नागपाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मु. जिबराईल ने पूछताछ में पत्नी और पुत्री की गला काट हत्या करने की बात कबूल कर लिया है।

हत्या के कारणों के बारे में मु.जिब्रराईल ने बताया कि ससुराल वाले के साथ चल रहे विवाद के कारण गुस्से में पत्नी और पुत्री की गला काट हत्या कर ससुराल वाले को दिखने को लेकर पत्नी का कटा सिर लेकर ससुराल के समीप छोड़ कर फरार हो गया था। उसने पूछताछ में यह भी बताया कि हत्या करने के बाद भागने में दो व्यक्ति ने साथ दिया। मु.जिबराईल के निशानदेही पर उक्त दोनों व्यक्ति को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हत्या के कारणों के संबंध में सही सही बात फिलहाल वह कुछ बताने को तैयार नहीं है। न्यायालय से रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ करने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार मु.जिबराईल को स्पीडी ट्रायल चलाकर बहुत जल्द सजा दिलवाने के काम पुलिस करेगी। मु.जिबराईल को गिरफ्तार करने में शामिल पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

