Madhepura: मध निषेध मधेपुरा द्वारा कुल 22 लोगों को शराब बेचने एवं शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया

Madhepura: मद्यनिषेध मधेपुरा द्वारा छापामारी अभियान के तहत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के नया बाजार वार्ड नंबर 11 में छापामारी कर 100 मिली का 4 पीस अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर बॉबी कुमार को गिरफ्तार कर, परमानंदपुर वार्ड नंबर 10 में छापामारी कर 5000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर नीलम देवी को गिरफ्तार कर, परमानंदपुर वार्ड नंबर 10 में छापामारी कर 1000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर जोगिंदर कुमार को गिरफ्तार कर, परमानंदपुर वार्ड नंबर 10 में छापामारी कर एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल BR 43X 3519 के डिक्की से 6000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर सूरज कुमार को गिरफ्तार कर, बिहारीगंज रेलवे लाइन के उतरी किनारे में छापामारी कर 8000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर मुन्नी देवी एवं सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर, बिहारीगंज वार्ड नंबर 3 में छापामारी कर 3000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर ललिता देवी को गिरफ्तार कर, बिहारीगंज वार्ड नंबर 2 में छापामारी कर 11 700 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर सुशील कुमार महतो को गिरफ्तार कर, लक्ष्मीपुर वार्ड नंबर 13 में छापामारी कर 100 मिली का 2 पीस अवैध कोडिनयुक्त कफ सीरप बरामद कर नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर, ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के भलुआही वार्ड नंबर 7 में छापामारी कर 750 मिली का 2 पीस अवैध विदेशी शराब बरामद कर शुधांशु शेखर को गिरफ्तार कर, उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदाकिशुनगंज वार्ड नंबर 4 में छापामारी कर 4000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर आशीष कुमार को गिरफ्तार कर, पुरैनी थाना क्षेत्र गणेशपुर पुरैनी वार्ड नंबर 7 में छापामारी कर 2000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर संजय सहनी को गिरफ्तार कर, तथा मधेपुरा थाना क्षेत्र जापलपट्टी वार्ड नंबर 15 में छापामारी कर 8000 लीटर अवैध चुलाई शराब पल्सर मोटरसाइकिल BR 43 T 0774 के साथ बरामद कर संजय सहनी को गिरफ्तार करते हुए अभियोग दर्ज किया गया l साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 10 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

