Madhepura: अपराधियों ने हथियार के बल पर ट्रैक्टर चालक का अपहरण कर ट्रैक्टर लूटे

Madhepura/bihar: मधेपुरा में देर रात बाइक पर सवार हथियार बंद अपराधियों ने SNM ईट भट्ठा ट्रैक्टर चालक का अपहरण कर ट्रैक्टर लूट की घटना को दिया अंजाम. मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के भर्राही ओपी स्थित सहरसा-पूर्णियां एन एच 107 राजपुर पेट्रोल पंप का है.
बताया जा रहा है कि …………..
मधेपुरा के SNM ईंट भट्टा मालिक आलोक यादव का ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर पर ईट लेकर भर्राही ओपी के कौशलपुर गांव गया था और वहां से ईट खाली कर अपने गंतव्य स्थल मधेपुरा लौट रहा था कि राजपुर पेट्रोल पंप के पास नेशनल हाईवे पर घात लगाए बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ट्रैक्टर रुकवा कर चालक का अपहरण कर लिया और ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए. वहीं रास्ते में चांदनी चौक के पास ट्रैक्टर चालक को छोड़कर वे रफ्फू चक्कर हो गए.
हालांकि ट्रैक्टर मालिक के सूचना पर मधेपुरा पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है, पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज भी लगी जिसपर टैक्टर चालक की अपहरण कर अपराधी सफेद रंग की अपाचे बाइक से भाग रहा है. वहीं इस मामले में पीड़ित ईट भट्टा मालिक आलोक यादव ने सदर थाना को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई तथा जल्द ट्रैक्टर बरामदगी के दिशा में मांग की है.
