Madhepura: सदर थाना के परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष के द्वारा जनता दरबार
सदर थाना के परिसर में शनिवार को अंचलाधिकारी और थाना अध्यक्ष के द्वारा जनता दरबार

Madhepura: जमीनी विवाद के निपटारे के लिये थाना परिसर में शनिवार को जमीन विवाद से संबंधित जनता दरबार का किया गया. जिसमें तकरीबन एक दर्जन से अधिक फरियादी शामिल हुए.वही नौ का निष्पादन किया गया.एवम बाकियों को अगले तिथि के लिए बुलाया गया. वही जनता दरबार में थाना क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के भू-विवाद से संबंधित करीब एक दर्जन से अधिक वाद-विवाद के मामले में सुनवाई की गई.सुनवाई के दौरान कई मामलों का स्थल निरीक्षण एवं मामलों में दोनों पक्षों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को लेकर आगामी तिथि निर्धारित की गयी. वही कुछ जमीनी विवाद के अंचल अमीन के द्वारा नापी के बाद फैसला किये जाने की जानकारी दी गयी. वही आयोजित जनता दरबार मे अंचलाधिकारी योगेंद्र दास सदर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार , ए एस आई देवेन्द्र ठाकुर,कर्मचारी ललन कुमार ठाकुर एवम अन्य उपस्थित थे.
