Madhepura: शैक्षणिक समस्या को लेकर एचओडी को सौपा मांग पत्र - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: शैक्षणिक समस्या को लेकर एचओडी को सौपा मांग पत्र

Madhepura/bihar: आज गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय इकाई ने बीसीए के विभिन्न शैक्षणिक समस्या को लेकर एचओडी को सौपा मांग पत्र। महाविद्यालय के बीसीए लैब में छात्रों के उपलब्धता के अनुसार कंप्यूटर की व्यवस्था की जाय। बीसीए के लाइब्रेरी में विषय से संबंधित किताब उपलब्ध करवाई जाए। बीसीए विभाग में शिक्षकों की कमी को दूर किया जाए। बीसीए विभाग में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाए एवं साफ सफाई एवं गंदगी का भी ख्याल रखा जाए। बीसीए विभाग में जनरेटर, प्रोजेक्टर की व्यवस्था की जाए। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक सौरभ यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आमोद आनंद, टीवी कॉलेज अध्यक्ष अंकित कुमार आनंद, कॉलेज सहमंत्री आशीष कुमार, नवनीत कुमार अजय कुमार,कुणाल कुमार हिमांशु कुमार, कॉलेज एसएफडी प्रमुख रितेश गुप्ता , प्रिंस कुमार, कार्तिक कुमार, दिलखुश कुमार,नमन कुमार, छोटू कुमार, सौरभ कुमार  आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button