Madhepura: मधेपुरा में कई घंटों तक लगी जाम
मैट्रिक परीक्षा शुरू, जाम से जूझे परीक्षार्थी

मैट्रिक परीक्षा शुरू होते ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से लेकर शाम तक जाम से शहर जूझता रहा।
शहर का सभी मुख्य मार्ग थाना चौक , कॉलेज चौक , बस स्टैंड , जाम से परेशान रहा।साथ ही साथ छोटी-बड़ी गलियों में भी लगी रही जाम
वाहन जाम में रेंगता रहा। परीक्षार्थी केंद्र पर पहुंचने के लिए परेशान रहे। कार्यालय जाने व दैनिक कार्य करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान रहे। वहीं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यातायात पुलिस भी परेशान रही। परीक्षार्थी जहां अपने केंद्र पर जाने के लिए परेशान थी तो अन्य लोग अपने ऑफिस तो कोई अपने कार्य पर दैनिक मजदूरी जाने के लिए परेशान थे। मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा को लेकर सुबह से ही जाम हरेक मुख्य मार्ग पर लगा रहा। जाम में फंसे लोग प्रशासनिक व्यवस्था को कोसते नजर आए।

