#Madhepura मधेपुरा पुलिस का एक्शन: बाइक चोर गिरोह के रौशन को चोरी की मोटरसाइकिल संग गिरफ्तार

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय सदस्य रौशन कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ मधेपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभियुक्त को पकड़कर बाइक बरामद की।
चोरी की घटना
दिनांक 13.03.26 को आवेदक रामनारायण प्रसाद कानोजिया पिता स्य० नेनीलाल दास सा० मधेपुरा वार्ड नं० 21 भिरखी धाना व जिला मधेपुरा के द्वारा सदर थाना में एक लिखित आवेदन दिया। इसमें उल्लेख किया गया कि अज्ञात चोरों के द्वारा इनके घर के आगे लगा हुआ इनका मोटरसाइकिल रजि नं० BR-43R-5668 चोरी कर लेकर भाग गया है। इस संदर्भ में मधेपुरा थाना कांड सं० 286/26 दिनांक 13.03.28 धारा 303(2) B.N.S दर्ज किया गया।
पुलिस कार्रवाई
सदर थानाक्षेत्र अन्तर्गत हो रहे मोटरसाइकिल चोरी की घटना को पुलिस अधीक्षक महोदय, मधेपुरा के द्वारा गंभीरता से लेते हुए गिरोह के सक्रिय सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम के द्वारा कांड के अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल के आस-पास लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन करने पर घटना के दिन घटनास्थल से मोटरसाइकिल चोरी कर ले जा रहे अज्ञात चोर का स्थानीय स्तर पर फोटो का सत्यापन के आधार पर मोटरसाइकिल चोर रौशन कुमार पिता अजीत कुमार सिंह सा० जयपालपट्टी वार्ड नं० 14 थाना व जिला मधेपुरा को छापामारी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी और स्वीकारोक्ति
गिरफ्तार अभियुक्त रौशन कुमार के द्वारा स्वीकार किया कि चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल को शंकरपुर स्थित अपने अन्य सहयोगी को बेचने के लिए दे दिया है। तत्पश्चात् छापामारी टीम के द्वारा रौशन कुमार के स्वीकारोक्ती बयान के आधार पर छापामारी करते हुए चोरी किया हुआ मोटरसाइकिल को शंकरपुर थानाक्षेत्र अन्तर्गत इनके सहयोगी के घर से बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर रौशन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
अपराधकर्मी और बरामदगी
गिरफ्तार अपराधकर्मी: रौशन कुमार पिता अजीत कुमार सिंह ता० जयपालपट्टी चौक वार्ड नं० 14 थाना व जिला मधेपुरा।बरामदगी: चोरी का मोटरसाइकिल-01 (चेचिस नं० MBLJAW065K9H02731)।मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य की गिरफ्तारी से मोटरसाइकिल चोरी की घटना में कमी आयेगी। घटना में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।छापामारी टीमपु०नि० सह थानाध्यक्ष विमलेन्दु कुमार (सदर थानाध्यक्ष)पु०अ०नि० राजीव कुमार (शंकरपुर थानाध्यक्ष)पु०अ०नि० शशि प्रकाश (सदर थाना)पु०अ०नि० सचिन कुमार (सदर थाना)पु०अ०नि० मोहन कुमार सिंह (सदर थाना)थाना के सशस्त्र बल
