Madhepura: बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी थर्ड 3d सेमेस्टर दिसंबर 2021 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी थर्ड 3d सेमेस्टर दिसंबर 2021 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है

Madhepura : बीएन मंडल विश्वविद्यालय ने पीजी थर्ड 3d सेमेस्टर दिसंबर 2021 की परीक्षा तिथि जारी कर दी है। यह परीक्षा 14 से 28 मार्च तक चलेगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. गजेंद्र कुमार ने बताया कि सभी विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है

  • ग्रुप ए में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जंतुविज्ञान और गृह विज्ञान,
  • ग्रुप बी में भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, गणित,
  • ग्रुप सी में इतिहास और राजनीति विज्ञान तथा
  • ग्रुप डी में मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, हिंदी, इंग्लिश, उर्दू, संस्कृत, मैथिली, कॉमर्स विषय को रखा गया है।

उन्होंने बताया कि पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 1 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। पीजी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा भवन को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां टीपी कॉलेज मधेपुरा, एमएलटी कॉलेज सहरसा, पीजी सेंटर सहरसा तथा बीएनएमयू के सभी पीजी विभागों की परीक्षा होगी। वर्तमान में बीएनएमयू में पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2021-23 की परीक्षा चल रही है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि यह परीक्षा 28 फरवरी तक होगी। इसका परीक्षा भी परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित परीक्षा हॉल को ही बनाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button