Madhepura: प्रांगण रसोई में श्रद्धा भाव से पहुंच रहे लोगश्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कर रहे सदस्यअन्य संस्थाओं के भी सदस्य कर रहे सहयोग - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: प्रांगण रसोई में श्रद्धा भाव से पहुंच रहे लोगश्रद्धा और समर्पण के साथ सेवा कर रहे सदस्यअन्य संस्थाओं के भी सदस्य कर रहे सहयोग


फोटो बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में प्रांगण रसोई में भोजन करते लोग


प्रांगण रसोई मधेपुरा की अनुषांगिक इकाई प्रांगण रसोई द्वारा शनिवार को बड़ी दुर्गा स्थान में भंडारा का आयोजन किया गया। प्रांगण रसोई द्वारा बनाए गए खिचड़ी, चोखा, अचार, पापड़ का बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन किया। भंडारा का खर्च मां गीतांजलि स्टूडियो के पप्पू कुमार, रंजित कुमार और राकेश ने वहन किया। प्रांगण रसोई में लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ. आरके पप्पू ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक सद्भाव मजबूत होता है। साथ ही सभी तरह के लोग माता मंदिर के सामने भोजन कर अपने को धन्य होते हैं। सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि शहर में प्रांगण रंगमंच के सदस्यों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। डॉ. श्रृंगी शिवम के सौजन्य से संस्था को थाली मुहैया कराया गया। प्रांगण के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार परमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के मुख्य संरक्षक प्रो. प्रदीप झा, रसोई समिति के प्रभारी विक्की विनायक, अभिषेक सोनी, अक्षय कुमार, मुरारी सिंह, मुन्ना कुमार ने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक शनिवार को शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। सचिव अमित आनंद, संस्थापक सदस्य दिलखुश कुमार, आशीष सत्यार्थी, शिवानी अग्रवाल, बबलू कुमार ने कहा कि प्रांगण रसोई से दूसरे जिले के भी गणमान्य लोग इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को शुभम राज द्वारा भंडारा का आयोजन किया जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button