Madhepura: नगमा को दिया गया तोहफे में ई-रिक्शा - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: नगमा को दिया गया तोहफे में ई-रिक्शा

प्रधान संपादक अमन श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट

पिछले कई दिनों से सोशल साइट्स पर एक युवती की वीडयो काफी ज्यादा बायरल हो रही थी. विदित हो कि नगमा प्रवीण अपने बच्चे एवं माता-पिता का पालन पोषण करने के लिए ई रिक्शा भाड़े पर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करती थी. इसके बाद समाजसेवी अहद राजा ने उस लड़की के लिए फेसबुक पर सभी से मदद मांगने के लिए आगे आए.जिसके बाद शहर के जाने माने चिकित्सक डॉ असीम प्रकाश, पूर्व पार्षद एवं राजद नेत्री विनीता भारती एवं नेपोलियन यादव ,मोबाइल जॉन के प्रोपराइटर अहद राजा, शिव शंकर मोटर्स के प्रोपराइटर कन्हैया अग्रवाल सभी एक जुट होकर नगमा प्रवीण को तोहफे के तौर पर एक ई रिक्शा भेट किया. विदित हो कि 25 वर्षीय नगमा के ऊपर 10 सदस्य परिवार के भरण-पोषण का कठिन जिम्मेदारी है सबकुछ से हारे मुथकदमा मधेपुरा जैसे शहर में ई रिक्शा चलाने का रास्ता चुनी थी.इस बाबत नगमा बताती है कि समाज मे कई ऐसे भी लोग है जो एक दूसरे का मदद के लिए खड़े होते है.सभी ने मुझे इतना प्यार दिया कि मुझे आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरणा दी. मैं सभी का धन्यवाद दिया.बता दूँ की नगमा प्रवीन बीएनएमयू से एम ए की छात्रा है.उन्होंने अंग्रेजी में सभी पत्रकार भाइयो को बोला कि स्पेशल थैंक्स ऑल मीडिया.उन्होंने बताया कि बड़े भाई फरिश्ते के रूप में डॉ अशीम प्रकाश एवं अहद भाई मेरी मदद किए .नगमा बताती है कि उनकी मदद के लिए उजाला टाइम्स के संस्थापक अमन श्रीवास्तव भाई भी बहुत मदद किए. वही मौके पर मौजूद दीपक,भास्कर,मुन्ना, अभिषेक भारती, ओम प्रकाश, असरफ एवं अन्य मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button