Madhepura : दिन की धूप दिखाती स्ट्रीट लाइट - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura : दिन की धूप दिखाती स्ट्रीट लाइट


मधेपुरा : बिजली की बर्बादी दिन में भी जलती रहती है स्ट्रीट लाइट

जहां एक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग और उत्पादन के अलावा ऊर्जा की बचत के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है वहीं दूसरी नगर परिषद प्रशासन के लापरवाही के बिजली बर्बाद की जा रही है. सरकार भले ही बिजली की बर्बादी रोकने का राग अलाप रही हों, लेकिन शहर में उसी के नुमाइंदों ने बिजली बर्बादी करने की ठान रखी है. एक तरफ तो बिजली की खप्त कम करने के लिए सरकार एलईडी लाइट्स और सौर ऊर्जा पर जोर दे रही है. दूसरी तरफ धड़ल्ले से बिजली की बर्बादी कर रही शहर के चौक चौराहे पर में लगी स्ट्रीट लाइट एक ओर जहां बिजली बचाने के लिए तमाम जतन शासन द्वारा किए जा रहे हैं, लोगों को इस संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है .वहीं शहर में लगी स्ट्रीट लाइट 24 घण्टे जलती रहती है. वहीं शहर में कुछ जगह स्ट्रीट लाइट में से तीन चार लाइट खराब है. इसको ठीक कराने के लिए ना ही बिजली विभाग के पास समय है और ना ही नगर परिषद के पास .अगर दिन में लाइट को बंद कर दिया जाए तो काफी हद तक बिजली खप्त कम होगा. लेकिन इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है.इससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी भी हो रही है.लोगों का कहना है कि सरकारी विभाग ही बिजली बचाने के प्रति गंभीर नहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button