Madhepura: दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत - The Ujala Times News
क्राइमब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura: दिनदहाड़े बीच बाजार में युवक को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत

पहले छोटे भाई लापता फिर दूसरे भाई को फोन पर धमकी दें मारी गोली, परिजन का रो-रो कर बुरा हाल

मधेपुरा/बिहारीगंज: बिहारीगंज मुख्य बाजार में बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुक्रवार को लगभग नौ बजे पिकप चालक को सर में गोली मारकर हत्या कर दी ,घटनास्थल पर ही चालक की हुई मौत। जानकारी के अनुसार मृतक हथिऔंधा निवासी मो0 आजाद, पिता- मो० हारुन, उम्र-28 को सुबह लगभग नौ बजें बिहारीगंज बाजार में हाईस्कूल के सामने पिकअप लगाकर सड़क किनारे खड़ा था इसी दौरान बाइक पर दो युवक आया ओर एक युवक गाड़ी से उतरकर बात कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार दुसरा बाइक से सवार होकर आए एक युवक बाइक से उतकर कर हथियार निकाल कर सर में एक गोली मार कर हत्या कर दी।लोंगो ने आनन-फानन में अस्पताल लाया,जहाँ चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। मृतक के पत्नि बीबी इसरत ने बताया की तीन दिन से मेरा छोटा देवर मो0 मोजीव घर से लापता है इस को लेकर गुरुवार को बिहारीगंज थाना मे रात्रि में आवेदन दीये है।इसी दौरान शुक्रवार को सुबह मेरे मृतक पति मो0 आजाद को सुबह-सुबह मोबाईल फोन पर पुर्णिया जिला बीकोठी राजघाट निवासी पप्पू मंडल ने फोन पर धमकी दिया की तुम्हारा भाई का हमने अपहरण कर हत्या कर दिया है। और आज तुम को भी मार देंगे। मृतक ने तुरंत इस बात की सूचना घर पर दिया इसी दौरान परिजन जब तक गांव से बाजार हाईस्कूल ऑटो स्टेशन पहुंचते तब तक बाइक से आए पुर्णिया जिला राजघाट निवासी पप्पू मंडल एव सहयोगी ने फिल्मी अंदाज मो0 आजाद को गोली मारकर हत्या कर दी, बाइक सवार तीनो बदमाश घटना को अंजाम देकर मुख्य बाजार होते हुए उदाकिशुनगंज की ओर फरार हो गया। वही स्थानीय लोग इस घटना को लेकर पुलिस को लापरवाह बता रहे है तो वही पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button