Madhepura:मधेपुरा में युवक ने प्राइवेट पार्ट काट कुलदेवी को चढ़ाया: - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:मधेपुरा में युवक ने प्राइवेट पार्ट काट कुलदेवी को चढ़ाया:

पत्नी के मायके जाने से था नाराज, इलाज के बाद खतरे से बाहर

मधेपुरा में एक 25 वर्षीय युवक ने अपने प्राइवेट पार्ट को काट लिया। परिजनों ने बतया कि पत्नी उसको छोड़कर मायके पर्व मनाने चली गई, इसी के आवेश में आकर युवक ने अपने ही प्राइवेट पार्ट को कचिया (एक तरह का धारदार हथियार) से काट लिया। इसके बाद उसने अपने प्राइवेट पार्ट को अपने ही कुलदेवी के स्थान पर चढ़ा दिया।

परिजनों ने जब प्राइवेट पार्ट को कुलदेवी के स्थान पर देखा तब उसे शक हुआ। परिजनों के द्वारा घायल युवक को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.जहां पर स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.घायल युवक मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के रजनी नया नगर वार्ड नंबर-7 निवासी महेंद्र बासुकी के 25 वर्षीय पुत्र कृष्णा बासुकी बताया गया। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा बासुकी पंजाब के मंडी में रहकर काम करता था। इसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। 3 माह पूर्व उनकी पत्नी को एक लड़का हुआ और वह 2 माह पहले अपने घर आया था। परिजनों ने यह भी बताया कि उनका आना तो किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं था और ना ही परिवार के किसी अन्य सदस्य से कोई कलह हुआ। लेकिन अचानक ऐसी घटना होने से परिवार के लोग काफी स्तब्ध है।

बिना बताए बीवी मायके गई थी

परिजनों के अनुसार घायल युवक कृष्णा बासुकी को चार संतान है। इसमें से तीन लड़की और एक 3 महीने का लड़का है। वहीं परिजनों ने बताया कि कृष्णा बसु की जिसकी 24 वर्षीय पत्नी अनीता देवी ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के मलोध वार्ड नंबर छह निवासी है। कृष्णा की तबीयत ठीक नहीं थी.. उनका ग्रामीण चिकित्सक के द्वारा इलाज करवाया जा रहा था

उनकी पत्नी को यह डर था कि कहीं यह मेरे साथ मायके चले गए तो वहां इनकी तबीयत बिगड़ सकती है। इसको लेकर उसकी पत्नी अपने मायके लेकर नहीं गई और बिना बताए ही चली गई। इस आवेश में आकर उनके पति कृष्णा ने अपना प्राइवेट पार्ट ही काट लिया। इस संबंध जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया की मरीज कृष्णा बासुकी का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है. जिसको डॉक्टर के द्वारा स्टिच कर दिया गया है। अभी वह खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button