Madhepura:मधेपुरा में इलाज के दौरान महिला की मौत : परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, - The Ujala Times News
ब्रेकिंग न्यूज़

Madhepura:मधेपुरा में इलाज के दौरान महिला की मौत : परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप,

मधेपुरा के सिंघेश्वर थानांतर्गत सबेला के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. उधर, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सबैला के बगल में संचालित आरव अस्पताल में शनिवार को ऑपरेशन के बाद एक मरीज की मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। गॉल ब्लैडर में स्टोन का ऑपरेशन हुआ था

बताया गया कि मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा झरकाहा वार्ड नंबर 7 निवासी सूरज कुमार यादव की 25 वर्षीय पत्नी पूनम देवी का आरव अस्पताल में पित्ताशय में पथरी का ऑपरेशन किया गया. शुक्रवार की रात। ऑपरेशन के बाद मरीज को तेज दर्द होने लगा। डॉक्टर के कहने पर सुई दी गई। और कुछ समय बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी। स्थिति बिगड़ती देख परिजन मरीज को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरव अस्पताल के डॉ. मुकेश कुमार समेत सभी कर्मी फरार हो गए हैं. इधर, अस्पताल के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बड़ी संख्या में पहुंचे लोग आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. इधर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

चार घंटे का ड्रामा

करीब चार घंटे तक चले हाई वोल्टेज हंगामे के बाद सामने आ रहा है कि अस्पताल की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा दे दिया गया है, जिसके बाद परिजन शव को घर ले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button